Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND 2024-25: मेलबर्न टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर के इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली 

AUS vs IND 2024-25: मेलबर्न टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर के इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली 

Sachin Tendulkar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीन मैच अभी तक खेले जा चुके हैं। तो वहीं अब जारी सीरीज का चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, MCG में होने वाले इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास, महान सचिन तेंदुलकर के एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। आइए आपको इस खास रिकाॅर्ड के बारे में बताते हैं।

सचिन के इस रिकाॅर्ड को नाम कर सकते हैं विराट

बता दें कि इस मैदान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और खेल के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने, खेले गए पांच टेस्ट मैचों में 44.90 की औसत और 58.69 के स्ट्राइक रेट से कुल 449 रन बनाए हैं। वह इस मैदान पर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

तो वहीं विराट कोहली ने इस मैदान पर खेले गए तीन टेस्ट मैचों में कुल 316 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 169 रहा। अगर कोहली चौथे बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में दोनों पारियों में 134 रन बना लेते हैं, तो इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं।

Top run-scorers for India in Tests at MCG:

खिलाड़ी  MCG पर खेल कुल टेस्ट मैच  रन स्कोर 
सचिन तेंदुलकर 5 449
अंजिक्य रहाणे 3 369
विराट कोहली 3 316
वीरेंद्र सहवाग 2 280
राहुल द्रविड़ 4 263

खैर, जारी BGT सीरीज में विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक के अलावा वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दो बार का वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी जारी सीरीज की 6 पारियों में 31.50 की औसत से सिर्फ 126 रन ही बना पाया है। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कोहली कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...