Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND 2024-25: पर्थ टेस्ट में केएल राहुल के विवादास्पद DRS आउट का अंपायर Simon Taufel ने की विशेष टिप्पणी

Australia vs India, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

भारत का सामना बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज के पहले मैच में 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में हो रहा है। मुकाबले में स्टैंड इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ है।

हालांकि, मैच में जिस तरह से अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल आउट हुए, उसे लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है। काफी गेंद को डिंफेस करने के बाद, राहुल अपनी पारी को धीरे-धीरे बुन रहे थे, लेकिन भारतीय पारी के 23वें ओवर में उन्हें दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट दे दिया गया। भारतीय पारी का यह ओवर ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क करने आए और इस ओवर में उन्होंने राहुल को दूसरी गेंद लेंथ डाली, जो बैट के काफी करीब से गई।

इस दौरान गेंदबाज समेत बाकी खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने खिलाड़ी को आउट नहीं दिया। लेकिन इस दौरान कप्तान पैट कमिंस ने डीआरएस रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने राहुल को आउट दे दिया। पर अल्ट्राएज में साफ देखा गया कि गेंद बल्ले से बचाए पैड से लगी है। दूसरी ओर, अब राहुल के डीआरएस आउट पर अनुभवी अंपायर Simon Taufel ने प्रतिक्रिया दी है।

राहुल के डीआरएस आउट पर Simon Taufel ने प्रतिक्रिया

बता दें कि पर्थ टेस्ट में राहुल के आउट होने को लेकर Simon Taufel ने 7 क्रिकेट के साथ चर्चा करते हुए कहा- हमने उस साइड ऑन शॉट में देखा कि RTS पर एक स्पाइक था और बल्ला पैड से दूर था, दूसरे शब्दों में कहें तो बल्ले का निचला हिस्सा पैड तक नहीं पहुंचा था। इसलिए इसे इसके स्वाभाविक क्रम में घुमाते हुए, आपने देखा होगा कि दूसरा स्पाइक (स्नीको पर, बल्ले से पैड टकराने का संकेत देने के लिए) आया है, अगर इसे पूरे रास्ते घुमाया गया होता तो।

तो वहीं इस दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने कहा- हम मान रहे हैं कि (स्निको) बल्ले का बाहरी किनारा हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है। खैर, अंपायर का फैसला आखिरी फैसला होता है, और खिलाड़ी इसका विरोध नहीं कर सकता है। अंपायर के इस फैसले की वजह से राहुल को 74 गेंदों में 26 रनों के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...