Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: हेड कोच गौतम गंभीर ने BGT सीरीज के लिए भारतीय टीम में की थी पुजारा की मांग, लेकिन सेलेक्टर्स ने एक ना सुनी

AUS vs IND: हेड कोच गौतम गंभीर ने BGT सीरीज के लिए भारतीय टीम में की थी पुजारा की मांग, लेकिन सेलेक्टर्स ने एक ना सुनी

Cheteshwar Pujara. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जा रही है। अभी तक दोनों टीमों के बीच सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल, सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बना रखी है।

ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ में खेले पहले टेस्ट मैच को छोड़ दें, तो टीम इंडिया की बल्लेबाजी की पूरी सीरीज के दौरान खराब हालत में नजर आई। टाॅप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल के अलावा बाकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए।

तो वहीं जब भारतीय टीम को मेलबर्न टेस्ट मैच को ड्राॅ कराने के लिए सिर्फ 1 सेशन बल्लेबाजी करने थी, तो इस दौरान कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया, और मैच भारतीय टीम को 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ना सिर्फ इस मैच के दौरान बल्कि पूरी सीरीज के दौरान भारतीय फैंस को अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की कमी खली। पुजारा ने पिछली बीजीटी सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए जी-जान लगा दी थी, लेकिन इस सीरीज के लिए वह टीम इंडिया में शामिल नहीं किए। तो वहीं अब खबर आ रही है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम में चाहते थे, लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें टीम शामिल नहीं किया।

इसको लेकर अगर एक्सप्रेस स्पोर्ट की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो- गंभीर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया की टीम में चाहते थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने इसे खारिज कर दिया। पर्थ टेस्ट मैच के बाद भी गंभीर पुजारा के बारे में ही बात कर रहे थे।

यह भी पढ़े:- संन्यास के बारे में अजित अगरकर से कोई चर्चा नहीं, रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में भारत के कप्तान बने रहेंगे: रिपोर्ट्स

सिडनी में खेला जाएगा आखिरी मैच

दूसरी ओर, अब जारी बीजीटी सीरीज का आखिरी और 5वां मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम को सीरीज बराबरी पर खत्म करनी है, तो इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...