Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: सिडनी टेस्ट मैच में स्काॅट बोलेंड और बाकी गेंदबाजों की सराहना करते हुए हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दिया बड़ा बयान

AUS vs IND सिडनी टेस्ट मैच में स्काॅट बोलेंड और बाकी गेंदबाजों की सराहना करते हुए हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दिया बड़ा बयान

Australia vs India, 5th Test (Image Credit- Twitter X)

बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज (BGT) का आखिरी टेस्ट मैच इस समय सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। आज 4 दिसंबर को दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ। खेल के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे, जिसमें भारतीय टीम की दूसरी पारी में 6 विकेट शामिल हैं।

दूसरे दिन स्टंप के समय भारत ने दूसरी पारी में 32 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। इसके साथ भारत की बढ़त ऑस्ट्रेलिया पर 145 रनों की हो गई है। तो वहीं भारतीय टीम के इन 6 विकेट में से 4 विकेट स्काॅट बोलेंड ने अकेले हासिल किए हैं। मुकाबले में बोलेंड ने यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, और विराट कोहली को आउट कर टाॅप ऑर्डर को बिखेर दिया।

35 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज की कमाल के प्रदर्शन के वजह से पहली पारी में पिछड़ चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर से मैच में वापिस आ गई है। दूसरी ओर, अब स्काॅट बोलेंड और बाकी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड (Andrew McDonald) का बड़ा बयान सामने आया है।

Andrew McDonald ने दिया बड़ा बयान

सिडनी टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर, एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने आईसीसी के हवाले से कहा- हम स्कॉटी (बोलेंड) के प्रदर्शन से आश्चर्यचकित नहीं हैं। जब भी वह खेलता है, तो अपना काम अच्छे से करता है। लगातार गेंद को दोनों तरफ घुमाने की उनकी क्षमता, विशेष रूप से इस (SCG) सतह पर मुश्किल साबित हो रही है।

वह एक विचारशील खिलाड़ी है, जो कुछ ना कुछ करता है। हर बार जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अच्छा प्रदर्शन करती है, तो वह अच्छा प्रदर्शन करता है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और स्काॅट बोलेंड जैसे चार गेंदबाज हैं।

मैकडोनाल्ड ने आगे विराट कोहली को लेकर की गई प्लानिंग को लेकर कहा- प्लान बनाना एक बात है कि लेकिन फिर उसे अमल करने में सक्षम होना अलग बात है। जिस तरह से हमनें विराट के लिए प्लानिंग की, उससे उसे दबाव में डाल सके।

उसने कुछ चीजें करने की कोशिश की है, वह अपनी क्रीज से बाहर चला गया है, उसने अलग-अलग रणनीति भी आजमाई है, लेकिन स्पष्ट रूप से उस मैच-अप में स्कॉट बोलैंड की गेंदबाजी की वजह से उसका (कोहली) का वापस आना अविश्वसनीय रूप से कठिन रहा है, उसका विकेट लेना आसान नहीं है।

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...

हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज रात (21 जून) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह दुनिया की पहली ऐसी...