Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: रन मशीन नहीं बल्कि ‘निकिंग मशीन’ लगातार ऑफ स्टंप की गेंद पर आउट होने पर, कोहली का पूर्व खिलाड़ी ने उड़ाया मजाक

AUS vs IND रन मशीन नहीं बल्कि निकिंग मशीन लगातार ऑफ स्टंप की गेंद पर आउट होने पर कोहली का पूर्व खिलाड़ी ने उड़ाया मजाक

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli), ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में प्रभाव छोड़ने में असफल साबित रहे। कोहली ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद पर एक बार फिर स्लिप में कैच आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में कोहली इस लाइन से काफी परेशान दिख रहे हैं।

MCG में खेले गए इस मैच में जब चौथी पारी में भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीत के लिए 340 रनों का पहाड़ जैसे लक्ष्य मिला था, तो चेज मास्टर कहे जाने विराट कोहली से टीम इंडिया को काफी आस थी। लेकिन कोहली इस सीरीज लगभग हर मैच की तरह जाने-पहचाने अंदाज में स्लिप में 29 गेंदों में 5 रन बनाकर कैच-आउट हुए। तो वहीं मैच में टीम इंडिया को 184 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, जब कोहली मैच में आउट हुए तो उस दौरान स्टेडियम में एक रेडियो चैनल के लिए क्रिकेट कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर James Brayshaw ने उनका मजाक उड़ाया और उन्हें निकिंग मशीन तक कह डाला है। Brayshaw ने ऑन एयर कहा- गया! वह ऑफ स्टंप के बाहर चमकता हुआ आउट हो गया, कहीं से भी बाहर। इसे ख्वाजा ने थपथपाया और तीसरा विकेट गिरा। वह एक निकिंग मशीन में बदल गया है।

देखें यह वीडियो

खैर, इस मैच को अपने नाम करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इस जीत के बाद ये तो निश्चित हो गया है कि पिछले दो मौकों पर घर पर इस सीरीज को गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया, अब BGT सीरीज को हार नहीं सकती है।

इस जीत के बाद या तो वह यह सीरीज जीतेगी या फिर सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी। हालांकि, इसके लिए भारतीय टीम को सिडनी में 3 जनवरी से खेले जाने वाले 5वें मैच में जीत हासिल करनी होगी।

আরো ताजा खबर

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, ईशान किशन इस नंबर पर

Duleep Trophy 2026 (Image credit Twitter – X) 2026-27 दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला गया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा...

साइबर क्राइम एजेंसी के रडार पर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में जांच तेज

Mohammad Rizwan and Imam-ul-Haq Summoned by Pakistan Cyber Crime Agency Over Phone Data Probe (image via getty) Mohammad Rizwan Imam ul Haq cyber crime radar: पाकिस्तान क्रिकेट एक नए विवाद...