Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: मेलबर्न टेस्ट के लिए तैयार की जा रही है बुमराह-फ्रेंडली पिच, क्यूरेटर का बड़ा खुलासा

AUS vs IND मेलबर्न टेस्ट के लिए तैयार की जा रही है बुमराह-फ्रेंडली पिच क्यूरेटर का बड़ा खुलासा

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट गाउंड में खेला जाएगा, जो बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया ने पहले मैच में 295 रन और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता था। वहीं, गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ।

इस बीच, चौथे टेस्ट से पहले पिच क्यूरेटर मैट पेज का कहना है कि जसप्रीत बुमराह और तेज गेंदबाज मेलबर्न पिच की कंडिशन का फायदा उठाते हुए नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़े:- बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा केएल राहुल के लिए बेहद ही खास, हासिल कर सकते हैं ये शानदार उपलब्धि

मेलबर्न पिच की कंडिशन को लेकर क्यूरेटर ने कही यह बात

हाल के सालों में मेलबर्न की पिचों पर बदलाव देखने को मिला है, यहां अब अच्छा बाउंस और पेस मिलता है। मैट पेज का कहना है कि विकेट पर्थ या ब्रिसबेन की तरह नहीं है, लेकिन यह तेज गेंदबाजों की मदद करेगा।

The WA Today. के अनुसार पिच क्यूरेटर मैट पेज ने बताया,

“अब जब भी अच्छे गेंदबाज यहां आते हैं तो वे उत्साहित हो जाते हैं। यह हमारे लिए अच्छा है। हम कभी भी पर्थ और ब्रिसबेन जितने तेज नहीं हो सकते, लेकिन पिछले कुछ सालों में हम इसमें कुछ गति लाने में कामयाब रहे हैं। इस पर थोड़ी घास है। अगर आप तेज गेंदबाज हैं और इसे देखते हैं, तो आप शायद उत्साहित हो जाते हैं। इसका मतलब शायद यह है कि अगर यह 20 (डिग्री) होता तो यह थोड़ा और तेजी से बढ़ता। हम इसमें थोड़ी और नमी छोड़ते हैं या नहीं, मैं इस समय हां या ना नहीं कह सकता। हम मौसम पर नजर रखेंगे … और उसी के अनुसार अपनी तैयारी करेंगे। हम पिछले कुछ सालों से बहुत खुश हैं, इसलिए यह हमारे लिए एक बार फिर से काम करने जैसा है।”

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस पिच को लेकर विवाद बना हुआ है। कुछ इंडियन मीडिया रिपोर्ट्स में ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड पर प्रैक्टिस सेशन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पिचों के मामले में टीम इंडिया के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले पर पिच क्यूरेटर मैट पेज का कहना है,

“हम तीन दिन पहले, यहां टेस्ट मैच की पिचें तैयार करते हैं। अगर टीमें उससे पहले आकर ट्रेनिंग करती हैं, तो उन्हें वही पिचें मिलती हैं जो हमारे पास थीं। आज, हम ताजा पिचों पर हैं। अगर भारत ने आज सुबह ट्रेनिंग की होती, तो वे उन ताजा पिचों पर होते। यह हमारे लिए तीन दिन पहले की सामान्य प्रक्रिया है।”

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...