Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: बुमराह और आकाशदीप की साझेदारी देख झूम उठा भारतीय ड्रेसिंग रूम, देखें वायरल वीडियो 

AUS vs IND बुमराह और आकाशदीप की साझेदारी देख झूम उठा भारतीय ड्रेसिंग रूम देखें वायरल वीडियो

Australia vs India, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच द गाबा, ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। खेल के पहले तीन दिन पिछड़ने के बाद, चौथे दिन टीम इंडिया ने केएल राहुल (84) और रविंद्र जडेजा (77) की उपयोगी पारियों की वजह से थोड़ी वापसी की है।

दूसरी ओर, इन दोनों के बाद दिन के खेल के आखिरी में तेज गेंदबाज आकाशदीप (27)* और जसप्रीत बुमराह (10*) थोड़ी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। दोनों के बीच इस साझेदारी को देखकर भारतीय ड्रेसिंग रूप झूम उठा, जिसकी वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

दोनों खिलाड़ियों ने तूफानी अंदाज में अब तक कुछ चौके और छक्के लगाकर 40 रनों की उपयोगी साझेदारी कर ली है। दोनों के इस बल्लेबाजी को देखर ना सिर्फ भारतीय ड्रेसिंग रूम बल्कि स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस भी जमकर शोर मचाते हुए नजर आए।

यह भी पढ़े:- AUS vs IND, 3rd Test: फॉलोऑन नहीं ले पाया ऑस्ट्रेलिया, राहुल-जडेजा के बाद आकाश दीप ने बचाई भारत की लाज

देखें भारतीय ड्रेसिंग रूम की यह वायरल वीडियो

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरा टेस्ट, चौथे दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, आपको दिन के खेल के बारे में बताएं तो भारत ने आज 51/4 से आगे खेलना शुरू किया। दिन की शुरुआत में ही कप्तान रोहित शर्मा मात्र 10 रन बनाकर पैट कमिंस के खिलाफ कैच आउट हो गए। हालांकि, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक छोर संभाल कर रखा।

राहुल ने मुकाबले में 139 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली। राहुल के अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी हरफनमौला खेल दिखाते हुए 123 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 74.5 ओवर बाद 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय आकाशदीप (27)* और जसप्रीत बुमराह (10*)  मौजूद हैं। भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 193 रनों से पीछे है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...