Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पर्थ में जारी टेस्ट मैच के बीच भारत ए के खिलाफ मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री एकादश टीम की हुई घोषणा

Prime Minister’s XI (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज के पहले जारी मैच के बीच, भारत ए के खिलाफ एक दो दिवसीय मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश टीम की घोषणा हो चुकी है। बता दें कि यह मैच 30 नवंबर से मनुका ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

प्रधानमंत्री एकादश टीम की घोषणा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सेलेक्शन पैनल (NSP) ने की है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया कैपिटल टैरेटरी (ACT) में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खास बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

तो वहीं इस टीम में ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान टीम में शामिल तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को भी शामिल किया गया है। टीम की कमान भारत के खिलाफ जैक एडवर्ड्स संभालने वाले हैं। जारी बीजीटी सीरीज के बीच इस तरह का अनुभव टीम इंडिया को अलग तरह से तैयारी करने का अनुभव देने वाला है। दो दिन चलने वाले यह मैच पिंक कोकाबूरा गेंद से खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री एकादश टीम

जैक एडवर्ड्स (कप्तान), चार्ली एंडरसन, महली बियर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, एडन ओ’कॉनर, ओली डेविस, जेडन गुडविन, सैम हार्पर, हैनो जैकब्स, सैम कोन्स्टास, लॉयड पोप, मैट रेनशॉ, जेम रयान।

भारत विश्व क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक: PM Albanese

दूसरी ओर, भारतीय टीम को लेकर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री Anthony Albanese ने कहा- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में प्रधानमंत्री एकादश का एक समृद्ध इतिहास है, और मुझे भारत के खिलाफ इस ग्रीष्मकालीन मैच के लिए टीम की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है।

विश्व क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक भारत से मुकाबला करना, जिसमें विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, टीम के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा। विशेष रूप से यह जानना कि दुनिया भर के लाखों फैंस मैच देख रहे होंगे।

पीएम ने आगे कहा- मैं कप्तान की भूमिका निभाने के लिए जैक एडवर्ड्स को धन्यवाद देना चाहता हूं और उन्हें एक ऐसी टीम का नेतृत्व करते देखने के लिए उत्सुक हूं, जो प्रधानमंत्री एकादश की परंपराओं और मूल्यों के प्रति सच्चा रहते हुए दृढ़ता से प्रतिस्पर्धा करेगी।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...