Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पर्थ टेस्ट मैच में किसे मिलेगा मौका? कौन करेगा जायसवाल के साथ ओपन? देखिए संभावित प्लेइंग XI

Team India (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) की शुरुआत कल (22 नवंबर) से हो रही है। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वक्त सभी फैंस के मन में एक ही सवाल है कि, इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग XI क्या होगी। टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, टीम का ओपनर कौन होगा, स्पिनर के रूप में टीम में किसे मौका मिलेगा, ये सभी सवाल फैंस के जहन में हैं।

हालांकि, कप्तान जसप्रीत बुमराह और कोच गौतम गंभीर को ही पता होगा कि वे किन 11 प्लेयर्स को मौका देने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर सेट हो चुका है। ओपनर से लेकर नंबर 6 तक कौन खेलने वाला है? इसकी पुष्टि लगभग हो चुकी है। ये भी तय लग रहा है कि दो तेज गेंदबाज कौन होंगे, लेकिन तीन जगह के लिए अभी भी काफी डिस्कशन होना है।

AUS vs IND: पर्थ टेस्ट मैच में किस स्पिनर को मिलेगा मौका??

दरअसल, क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर आपने 20 नवंबर को हुए टीम इंडिया के नेट सेशन को ध्यान से देखें तो आपको पता चल जाएगा कि टॉप 6 में कौन खेलने वाला है। टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में फिलहाल के लिए कोई समस्या नहीं लग रही, लेकिन गेंदबाजी पर फैसला मैच की सुबह लिया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि 20 नवंबर को भारत के दो खिलाड़ियों ने नेट सेशन में भाग लिया जो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल थे।

इसके बाद नेट्स में विराट कोहली के साथ देवदत्त पडिक्कल दिखे। पडिक्कल ने अच्छे शॉट्स लगाए। विराट कोहली लंबे समय तक नेट्स में रहे। इसके बाद ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल नेट्स में दिखे। इससे साफ हो गया है कि टॉप 6 में यही खिलाड़ी खेलने वाले हैं। इससे ये साफ हो गया कि, ओपनर के तौर पर जायसवाल और राहुल, नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल, चार पर विराट कोहली, पांच पर पंत और 6 पर जुरेल खेलते हुए दिखेंगे।

इनके अलावा दो और नाम प्लेइंग इलेवन में फाइनल हैं। ये नाम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का है, ये दोनों इस मैच में खेलते हुए दिखेंगे। हालांकि, अभी भी तीन खिलाड़ियों का नाम फाइनल नहीं है कि कौन प्लेइंग इलेवन में आएगा। अगर एक स्पिनर खेलेगा तो कौन खेलेगा? तीन विकल्प भारत के पास हैं, जिनमें आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है।

इसके अलावा नितीश रेड्डी को मौका मिल सकता है, जबकि एक अन्य पेसर हर्षित राणा, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और यश दयाल में से कोई एक हो सकता है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस मैच में प्लेइंग XI में किसे मौका देगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 62वां मैच आज 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें दिल्ली...

IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर आरसीबी ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 61 में पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर, प्लेऑफ में...

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...