Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पर्थ टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने लोटते हुए लगाया पैट कमिंस के खिलाफ छक्का, वायरल हुई वीडियो

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज का पहला मैच आज 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में टाॅस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, भारत के लिए यह फैसला अभी तक सही साबित नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए बेबस नजर आए हैं।

हालांकि, मिडिल ऑर्डर स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh pant) मुकाबले में अपने चित-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि भारतीय पारी का 42वां ओवर पैट कमिंस ने फेंका। इस ओवर की आखिरी गेंद पर गिरते-पड़ते और लोटते हुए पंत ने स्वीप शाॅट खेला, जो सीधे छक्के के लिए गया।

शाॅट खेलने के लिए पंत ने अपना पिछला घुटना मोड़ा, गेंद के नीचे आते समय वह ऑफ साइड में गिर गए और उसे फाइन लेग बाउंड्री के पार मार दिया। पंत के इस शाॅट को देखकर स्टेडियम में मौजूद हर कोई शख्स हैरान रह गया।

देखें Rishabh pant ने किस तरह मारा यह लाजबाव शाॅट

As only Rishabh Pant can do! 6️⃣#AUSvIND | #PlayOfTheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/vupPuWA8GG

— cricket.com.au (@cricketcomau) November 22, 2024

भारत का टाॅप ऑर्डर फ्लाॅप

टाॅस जीतकर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया का टाॅप ऑर्डर बुरी तरह फेल साबित हुआ है। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और नंबर तीन पर खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल खाता भी नहीं खोल पाए, तो केएल राहुल 26 और विराट कोहली मात्र 5 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए हैं। मैच में 73 रनों के स्कोर पर भारत ने 6 विकेट गंवा दिए हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 63: CSK बनाम SRH मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

CSK vs SRH Match Preview (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन के मैच नंबर 63 में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है।...

IPL 2026: 12 मैचों का इंतजार और फिर 8 गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गया 18 करोड़ का ये गेंदबाज

Matheesha Pathirana (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में मथीशा पाथिराना (Matheesha Pathirana) का इंतजार कर रहे, क्रिकेट फैंस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब वह गुजरात टाइटंस के...

17 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हैडर, पंजाब आरसीसी से तो दिल्ली राजस्थान से भिड़ेगी आईपीएल के जारी सीजन में आज 17...

‘हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे’ DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और...