Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पर्थ टेस्ट में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने गौतम गंभीर के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पर्थ में पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के खेल का दूसरा दिन शुरू हो चुका है। खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पूर्व खिलाड़ी और इस समय टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

यशस्वी जायसवाल ने अब एक कैलेंडर ईयर में भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक रन बनाए हैं जो पहले रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम था जिन्होंने यह उपलब्धि 2008 में हासिल की थी। गौतम गंभीर ने 2008 में 8 मैच में 70 के ऊपर के औसत से 1134 रन बनाए थे जिसमें 6 अर्धशतक और तीन शतक शामिल थे। यशस्वी जायसवाल ने अभी तक इस कैलेंडर ईयर में 55.28 के औसत से 1161 रन से ज्यादा बना लिए हैं।

यशस्वी का प्रदर्शन इस मैच की पहली पारी में काफी खराब रहा था और वो बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी पहली पारी में 104 रन पर हुई ढेर

बता दें कि, टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए थे। इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने 41 रनों की पारी खेली जबकि ऋषभ पंत 37 रन पर आउट हो गए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने भी निराशाजनक बल्लेबाजी की और टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान की ओर से मिचेल स्टार्क ने 26 रन बनाए जबकि एलेक्स केरी ने 21 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके जबकि हर्षित राणा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने नाम किए।

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में काफी अच्छी शुरुआत की है और वो मेजबान के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगे। फिलहाल टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में है और वो पहले टेस्ट को अपने नाम जरूर करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...

स्टोक्स विवाद के बाद ECB का बड़ा एक्शन, इंग्लिश प्लेयर्स पर शराब को लेकर सख्त नियम लागू

England (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने खिलाड़ियों के लिए शराब के सेवन को लेकर नए और कड़े नियम लागू किए हैं। यह फैसला कप्तान बेन...