Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 150 पर सिमटी टीम इंडिया, डेब्यूडेंट नितीश रेड्डी ने ठोके 41 रन

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 1st Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी अटैक के सामने टीम बुरी तरह से पिट गई। टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 150 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। डेब्यूडेंट नितीश कुमार रेड्डी ने सर्वाधिक 41 रन की पारी खेली।

टॉप-ऑर्डर का शर्मनाक प्रदर्शन

पर्थ टेस्ट में भारत ने पहला विकेट तीसरे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवाया। यशस्वी 8 गेंदें खेलकर मिचेल स्टार्क के खिलाफ डक पर आउट हुए। इसके बाद जोश हेजलवुड ने देवदत्त पडिक्कल को डक और विराट कोहली (5) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

AUS vs IND: केएल राहुल विवादित अंदाज में हुए आउट

ओपनर केएल राहुल एक अच्छी पारी की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 23वें ओवर में तीसरे अंपायर द्वारा विवादित अंदाज में 26 रन पर विकेट गंवा बैठे। मिचेल स्टार्क ने ओवर की दूसरी गेंद लेंथ बॉल डाली थी और राहुल ने गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की।

ऑनफील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया और फिर पैट कमिंस ने रिव्यू ले लिया। रिप्ले में पता चला कि बल्ले के पास गेंद के आते ही हॉकआई में हरकत हुई और तीसरे अंपायर ने राहुल को आउट करार दिया। लेकिन जिस समय स्पाइक नजर आया उस समय बल्ला भी पैड से टकराया था, जिसके चलते अंपायर के फैसले की आलोचना हो रही है।

ऋषभ पंत और नितिश रेड्डी ने खेली बहुमूल्य पारी

ऋषभ पंत ने 78 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। वहीं, डेब्यूडेंट नितिश कुमार रेड्डी ने 59 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। दोनों ही बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का शिकार बने।

AUS vs IND: पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों के स्कोर पर डालें एक नजर-

यशस्वी जायसवाल- 0 (8)
केएल राहुल- 26 (74)
देवदत्त पडिक्कल- 0 (23)
विराट कोहली- 5 (12)
ऋषभ पंत- 37 (78)
ध्रुव जुरेल- 11 (20)
वाशिंगटन सुंदर- 4 (15)
नितिश कुमार रेड्डी- 41 (59)
हर्षित राणा- 7 (5)
जसप्रीत बुमराह- 8 (8)
मोहम्मद सिराज- 0 (0)

जोश हेजलवुड ने चटकाए 4 विकेट

पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भारत के खिलाफ जोश हेजलवुड ने 13 ओवर में 29 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं, पैट कमिंस, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...