Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: थर्ड स्लिप में केएल राहुल ने बेहतरीन कैच लपक मिचेल मार्श को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वायरल वीडियो 

Australia vs India, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच आज 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच शुरू हो चुका है। तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए हैं।

दूसरी ओर, भारत ने भी पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को शुरुआती झटके देकर, टीम को मैच में बनाए रखा है। तो वहीं मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में थर्ड स्लिप में फील्डिंग कर रहे केएल राहुल ने एक बेहतरीन कैच लपक, मिचेल मार्श (6) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई पारी का 17वां ओवर भारत की ओर मोहम्मद सिराज करने आए, और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद मार्श डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से किनारा लेकर दूसरी स्लिप की ओर चली गई। लेकिन इस दौरान तीसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे राहुल ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका।

देखें केएल राहुल ने किस तरह लपका यह शानदार कैच

KL Rahul takes a stunner at 3rd slip#INDvsAUS pic.twitter.com/cTJQs9B1DS

— 彡Viя͢ʊs ᴛᴊ ᴘᴇᴛᴇʀ र (@TjPeter2599) November 22, 2024

पहले दिन की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया भारत से 83 रनों से पीछे

दूसरी ओर, मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया पहली पारी में 49.4 ओवर में सिर्फ 150 रन ही बना पाई। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (0), देवदत्त पडिक्कल (0) और विराट कोहली (5) बड़ी पारी खेलने में असफल हुए। हालांकि, भारत के लिए केएल राहुल ने 26, ऋषभ पंत ने 37 और नीतिश रेड्डी ने 41 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से भारत इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही।

तो वहीं ऑस्ट्रेलियन गेंदबाजों ने घरेलू परिस्थिति का फायदा उठाते हुए शानदार गेंदबाजी की, और स्पिनर नाथन लियोन को छोड़कर सभी तेज गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए। कंगारू टीम के लिए जोश हेजलवुड ने 4 और मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने 2-2 विकेट हासिल किए।

दूसरी ओर, दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 27 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय विकेटकीपर एलेक्स कैरी 19* और मिचेल स्टार्क 6* रन बनाकर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया भारत से अभी भी 83 रनों से पीछे हैं, जबकि भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह को 4, मोहम्मद सिराज को 2 और हर्षित राणा को 2 सफलता मिली है।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...