Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: तेंदुलकर को पीछे छोड़ विराट कोहली रचेंगे इतिहास, पर्थ टेस्ट के दौरान बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स-

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

BGT 2024-25: AUS vs IND, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22-26 नवंबर तक ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को जीतने के लिए बहुत बेताब है, क्योंकि उन्होंने पिछली चार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई है।

दूसरी तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है। भारत को लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करने के लिए यह सीरीज 4-0 से जीतना होगा। WTC पॉइंट्स टेबल में इस वक्त ऑस्ट्रेलिया 90 अंकों के साथ पहले और भारत 98 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

भारतीय रेगुलर टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा निजी कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हैं। पर्थ टेस्ट के दौरान ही उनके टीम से जुड़ने की रिपोर्ट सामने आई है। रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

AUS vs IND: पर्थ टेस्ट के दौरान खिलाड़ी इन माइलस्टोन्स को कर सकते हैं अपने नाम

89 – विराट कोहली (1979) को ऑस्ट्रेलिया में BGT में सचिन तेंदुलकर (2067) के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 89 रन और बनाने होंगे।

21 – विराट कोहली (1979) को BGT में 2000 रन पूरे करने के लिए 21 रन की जरूरत है।

4 – ऋषभ पंत(296)  को टेस्ट क्रिकेट में 300 चौके पूरे करने के लिए 4 चौके चाहिए।

19 – केएल राहुल (2981) को टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के लिए 19 रन चाहिए।

26 – रविचंद्रन अश्विन (3474) को टेस्ट क्रिकेट में 3500 रन पूरे करने के लिए 26 रन चाहिए।

4 – रविचंद्रन अश्विन (396) को टेस्ट क्रिकेट में 400 चौके पूरे करने के लिए 4 चौके चाहिए।

15 – रवींद्र जडेजा (85) को BGT में 100 विकेट पूरे करने के लिए 15 विकेट की जरूरत है।

4 – रवींद्र जडेजा (46) को टेस्ट क्रिकेट में 50 कैच पूरे करने के लिए 4 कैच की जरूरत है।

16 – वाशिंगटन सुंदर (84) को BGT में 100 रन पूरे करने के लिए 16 रन की जरूरत है।

15 – ट्रैविस हेड (385) को टेस्ट क्रिकेट में 400 चौके पूरे करने के लिए 15 चौके की जरूरत है।

8 – उस्मान ख्वाजा (592) को टेस्ट क्रिकेट में 600 चौके पूरे करने के लिए 8 चौके की जरूरत है।

2 – मिचेल मार्श (48) को टेस्ट क्रिकेट में 50 टेस्ट विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है।

4 – पैट कमिंस (46) को BGT में 50 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट की जरूरत है।

6 – मिचेल स्टार्क (44) को BGT में 50 विकेट पूरे करने के लिए 6 विकेट की जरूरत है।

 

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...