
AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हो चुका है। टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया। ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए थे। रवींद्र जडेजा और आकाशदीप आर अश्विन व हर्षित राणा की जगह टीम में आए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड की एंट्री हुई है।
पहले दिन के स्टंप्स होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर नाबाद हैं। गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण बार-बार खेल बाधित हुआ। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट के लिए खेल रुका था। फिर 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा।
टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश की वजह से रद्द हुआ अधिकांश खेल
शुरुआती दिन पहले सत्र में फिर भी कुछ खेल संभव हुआ, लेकिन लंच ब्रेक से पहले ही बारिश दोबारा शुरू हुई और मैच को रोकना पड़ा। दूसरे सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया था, लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली और अंपायर ने स्टंप की घोषणा कर दी।
पहले दिन बारिश के खलल के कारण अब दूसरे दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे और मैच तय समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा। यानी दूसरे दिन का मुकाबला भारतीय समयानुसार, सुबह 5:20 बजे शुरू होगा। अब देखना ये होगा कि दूसरे दिन कितना खेल हो पाता है।
अगर गाबा टेस्ट ड्रॉ रहता है तो टीम इंडिाय के खाते में 55.88 प्रतिशत अंक रह जाएंगे और वह तीसरे पायदान पर बनी रहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को भी नुकसान होगा और उनके खाते में 58.88 प्रतिशत अंक रह जाएंगे।
IPL 2026, Match 59: LSG बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी IPL 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन
14 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

