Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: गाबा में बारिश का कहर, 13.2 ओवर का हो पाया खेल, दूसरे दिन फेंका जाएगा 98 ओवर

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हो चुका है। टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया। ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए थे। रवींद्र जडेजा और आकाशदीप आर अश्विन व हर्षित राणा की जगह टीम में आए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड की एंट्री हुई है।

पहले दिन के स्टंप्स होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर नाबाद हैं। गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण बार-बार खेल बाधित हुआ। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट के लिए खेल रुका था। फिर 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा।

टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश की वजह से रद्द हुआ अधिकांश खेल

शुरुआती दिन पहले सत्र में फिर भी कुछ खेल संभव हुआ, लेकिन लंच ब्रेक से पहले ही बारिश दोबारा शुरू हुई और मैच को रोकना पड़ा। दूसरे सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया था, लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली और अंपायर ने स्टंप की घोषणा कर दी।

पहले दिन बारिश के खलल के कारण अब दूसरे दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे और मैच तय समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा। यानी दूसरे दिन का मुकाबला भारतीय समयानुसार, सुबह 5:20 बजे शुरू होगा। अब देखना ये होगा कि दूसरे दिन कितना खेल हो पाता है।

अगर गाबा टेस्ट ड्रॉ रहता है तो टीम इंडिाय के खाते में 55.88 प्रतिशत अंक रह जाएंगे और वह तीसरे पायदान पर बनी रहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को भी नुकसान होगा और उनके खाते में 58.88 प्रतिशत अंक रह जाएंगे।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...