Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में जमकर चला जसप्रीत बुमराह का जादू, लगातार दो गेंदों में झटके मेजबान के दो महत्वपूर्ण विकेट

Jasprit Bumrah (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई।

जवाब में मेजबान ने भी काफी खराब शुरुआत की है और उन्होंने 19 रन पर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। बता दें कि, इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के दो अनुभवी बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई। जसप्रीत बुमराह ने पहले ऑस्ट्रेलिया की पारी के सातवें ओवर में उस्मान ख्वाजा को आउट किया। उस्मान ख्वाजा जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंद को सही तरीके से समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर स्लिप पर खड़े विराट कोहली के पास गई जिन्होंने काफी अच्छी तरह से कैच पकड़ा।

यही नहीं अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ को एलबीडब्ल्यू किया। जसप्रीत बुमराह की अंदर आती हुई गेंद स्टीव स्मिथ को समझ नहीं आई और उन्हें अपना विकेट खोना पड़ा। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज Nathan McSweeney को भी अपना शिकार बनाया।

भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज पहली पारी में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन जसप्रीत बुमराह ने पहली गेंद से ही ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला हुआ है। टीम इंडिया को अगर पहला टेस्ट जीतना है तो उन्हें लगातार अंतराल में ऑस्ट्रेलिया के विकेट लेने होंगे।

Boom Boom Bumrah in this spell

– Jasprit Bumrah, What a GOAT Bowler 5-2-8-3.#INDvsAUS #BorderGavaskarTrophy #BGT2024

pic.twitter.com/HeOxZxAxGJ

— CricCrazyDeepak (@CricCrazyDeepak) November 22, 2024

टीम इंडिया 150 रन पर हुई ऑलआउट

टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 41 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा ऋषभ पंत ने 37 रनों का योगदान दिया। केएल राहुल ने 26 रन बनाए जबकि ध्रुव जुरेल 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

टीम इंडिया इस समय यही चाहेगी कि ऑस्ट्रेलिया भी अपनी पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट हो जाए और वो बढ़त बना सके। फिलहाल टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...