Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: एडिलेड ओवल की पिच को लेकर पिच क्यूरेटर ने कर दिया है खुलासा, क्या दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है?

AUS vs IND: एडिलेड ओवल की पिच को लेकर पिच क्यूरेटर ने कर दिया है खुलासा, क्या दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है?

AUS vs IND, Adelaide Pitch (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया। टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में हो रही है। यह मैच पिंक बॉल टेस्ट होगा।

तमाम लोग दूसरे टेस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि एडिलेड टेस्ट के खेल के पहले दिन बारिश होने की संभावना है। हाल ही में एडिलेड ओवल के पिच क्यूरेटर Damian Hough ने पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इस चीज का खुलासा किया की पिच पांचो दिन कैसी रहने वाली है।

cricket.com.au के मुताबिक Hough ने कहा कि, ‘शुक्रवार को ऐसा लग रहा है की बारिश हो सकती है। हमें इसके बारे में नहीं पता की बारिश कब शुरू होगी लेकिन पूरे दिन के खेल में हम कवर लगाए रहेंगे। उम्मीद करता हूं कि शनिवार को मौसम साफ रहे और बचे हुए टेस्ट मैच का लुफ्त हम उठा पाए।

शील्ड मुकाबले चाहे वो लाल गेंद हो या पिक गेंद हम टेस्ट की तैयारी और शील्ड के मैच की तैयारी एक ही तरीके से करते हैं। बल्लेबाजों को यहां काफी मदद मिलेगी।’

दोनों ही टीमों के लिए एडिलेड टेस्ट को जीतना है बेहद जरूरी

बता दें कि, भले ही टीम इंडिया ने पहले टेस्ट को अपने नाम कर लिया हो लेकिन एडिलेड टेस्ट को भी टीम को जीतना बेहद जरूरी है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। ऑस्ट्रेलिया टीम भी दूसरे टेस्ट को जीतकर इस सीरीज में वापसी करने को देखेगी।

फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। अब देखना बेहद रोमांचक होगा कि दूसरे टेस्ट मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...