Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: आखिरकार खत्म हुआ 20 साल का इंतजार, यशस्वी-राहुल की जोड़ी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को किया अपने नाम

Team India (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ टेस्ट के खेल का दूसरा दिन शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 104 रन पर ऑलआउट हो गई।

जवाब में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में काफी अच्छी शुरुआत की है और यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। यही नहीं इन दोनों खिलाड़ियों ने इस शानदार साझेदारी के दौरान एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। बता दें कि, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया की पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है जिन्होंने पिछले 20 सालों में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में 100 रन की साझेदारी की।

जहां एक तरफ मेजबान को उनकी पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ काफी परेशान होते हुए देखा गया था वहीं दूसरी ओर यशस्वी और राहुल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की दूसरी पारी में जमकर क्लास लगाई है और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़ दिया है।

खेल के दूसरे दिन भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर बनाया हुआ है दबाव

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 104 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान की ओर से इस मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने 26 रन बनाए जबकि एलेक्स केरी ने 21 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके जबकि हर्षित राणा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने नाम किए।

टीम इंडिया इस समय काफी अच्छी स्थिति में है और अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो टीम को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। यशस्वी और राहुल ने टीम को शुरुआत दे दी है और बाकी खिलाड़ियों को भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभानी होगी।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...