Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs ENG: 35 साल के स्टार्क ने एक बार फिर पहले ओवर में बेहतरीन कैच लपक, जैक क्राॅली को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो 

AUS vs ENG: 35 साल के स्टार्क ने एक बार फिर पहले ओवर में बेहतरीन कैच लपक, जैक क्राॅली को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो 

AUS vs ENG (Image Credit- Twitter X)

उम्र सिर्फ एक नंबर होती है, यह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सच साबित कर दिखाया है। बता दें कि 35 साल की उम्र में स्टार्क की फुर्ती कमाल की है, जिसका नजारा उन्होंने ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ में एशेज सीरीज के जारी पहले मैच में दिखाया है।

खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी के दौरान पहले ही ओवर में स्टार्क ने इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्राॅली को एक बेहतरीन कैच लपक, पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह मुकाबले में दूसरी बार था, जब क्राॅली स्टार्क के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए और पहले ही ओवर में आउट हो गए।

स्टार्क द्वारा फेंके गए पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर क्राॅली डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से टकराकर पिच की ओर थोड़ा आगे चली गई। लेकिन इस दौरान मुस्तैद स्टार्क ने अपनी बाईं ओर एक शानदार डाइव लगाते हुए इस कैच को अंजाम दिया।

देखें 35 वर्षीय मिचेल स्टार्क ने किस तरह लपका यह कैच

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाई 40 रनों की बढ़त

खैर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड की पहली पारी 172 रनों पर सिमट गई। मिचेल स्टार्क ने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12.5 ओवरों में 58 रन खर्च करते हुए 7 विकेट हासिल किए।

हालांकि, इंग्लैंड का 172 रनों पर पुलिंदा बांधने के बाद, ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इंग्लैंड के 172 रनों के जबाव में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी तो सिर्फ 132 रनों पर ही सिमट गई। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड 40 रनों की बढ़त लेने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में एलेक्स कैरी 26 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे।

दूसरी ओर, बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लिश गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। स्टोक्स ने 6 ओवरों में 23 रन खर्च करते हुए पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा ब्रायडान कार्स को 3 व जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट मिले। तो वहीं, खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 19 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर कुल 76 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की बढ़त फिलहाल 116 रनों की हो गई है।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...