Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs ENG: मिचेल स्टार्क के सामने बिखरी इंग्लैंड की पहली पारी, महज 172 रनों पर सिमटी 

AUS vs ENG (Image Credit- Twitter X)
AUS vs ENG (Image Credit- Twitter X)

Ashes 2025-26: बहुप्रतीक्षित एशेज सीरीज की शुरुआत आज 21 नवंबर से हो चुकी है। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड के लिए यह फैसला बुरी तरह गलत साबित हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया की कमाल की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पहली मात्र 172 रनों पर सिमट गई है। मुकाबले में इंग्लिश बल्लेबाजों के पास अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की आग उगलती हुई गेंदों का कोई जबाव नहीं था। अपने पहले ही स्पैल में स्टार्क ने इंग्लैंड की पहली पारी की कमर उस समय तोड़ दी, जब टीम ने 43 रनों के स्कोर पर ही टाॅप ऑर्डर के अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

मिचेल स्टार्क ने झटके 7 विकेट

बता दें कि मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 12.5 ओवरों में 58 रन खर्च करते हुए 7 विकेट हासिल किए, और ऑस्ट्रेलिया को 172 रनों पर समेटने में मदद की।

पहले ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने जैक क्राॅली को शून्य पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बेन डकेट (21) और अनुभवी जो रूट (0) को भी स्टार्क ने पहले 10 ओवरों में ही आउट कर वापिस भेज दिया था। साथ ही स्टार्क ने बेन स्टोक्स (6), जेमी स्मिथ (33), गस एटकिंसन (1) और मार्क वुड (0) के विकेट हासिल किए।

स्टार्क के अलावा डेब्यू कर रहे ब्रेंडन डोगेट को 2 और कैमरन ग्रीन को 1 विकेट मिला। इंग्लैंड की ओर से पहले पारी में हैरी ब्रूक ने 61 गेंदों में 5 चौके व 1 छक्के की मदद से 52 रनों की टाॅप पारी खेली। देखने लायक बात होगी कि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में कैसी बल्लेबाजी कर, कितने रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहती है?

स्टार्क ने एशेज में पूरे किए 100 विकेट

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टार्क ने जैसे ही मुकाबले में जो रूट का विकेट हासिल किया, तो उन्होंने एशेज सीरीज में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। स्टार्क एशेज सीरीज में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के कुल 21वें गेंदबाज और बाएं हाथ के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...