Skip to main content

ताजा खबर

AUS सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, शैफाली वर्मा को किया गया ड्रॉप

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। वुमेंस सेलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का चयन किया। इस टीम में शेफाली वर्मा का नाम नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि फॉर्म के कारण उनको ड्रॉप किया गया है।

वहीं लंबे समय के बाद हरलीन देओल की वनडे टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर भी कोई सवाल नहीं है। वो इस सीरीज में भी कप्तानी करती हुई नजर आएगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दो वनडे मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर खेले जाएंगे, वहीं सीरीज का अंतिम मैच पर्थ के WACA ग्राउंड में खेला जाएगा। ये सीरीज ICC वुमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा है। शेफाली वर्मा को ड्रॉप किए जाने पर बीसीसीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज की शुरुआत 5 दिसंबर से हो रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा और तीसरा वनडे मैच 11 दिसंबर को खेला जाएगा।

स्क्वॉड की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में प्रभावित करने वाली तेजल हसब्निस और साइमा ठाकोर के पास अपना स्किल दिखाने का एक और मौका होगा। वो दोनों ही प्लेयर्स इस सीरीज में भी अच्छा करना चाहेगी। घुटने की चोट से उबरने के बाद ऑलराउंडर हरलीन देओल को टीम में शामिल किया गया है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो यह इस साल उनका पहला मैच होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, टिटास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर और साइमा ठाकोर

আরো ताजा खबर

Jason Holder ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने की पुष्टि!

Jason Holder Retires from ODIs but Remains Available for Test Cricket, Says Daren Sammy (image via getty) वेस्टइंडीज के व्हाइट-बॉल हेड कोच डैरेन सैमी ने कन्फर्म किया है कि पूर्व...

11 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विंबलडन में फिर साथ दिखे सचिन और फेडरर, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल, कहा ‘कुछ साझेदारियां….’ भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज...

शुभमन गिल को विंबलडन के रॉयल बॉक्स से मिला सम्मान, बने ऐसा करने वाले चौथे भारतीय कप्तान

Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को इस साल विंबलडन चैंपियनशिप के प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स से मुकाबले देखने का विशेष...

SM Trends: 11 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 43 साल की उम्र में इंग्लैंड के एक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में जो रूट का विकेट...