Skip to main content

ताजा खबर

Asian Games 2026: ये 3 गेंदबाज रहे विकेट लेने में सबसे आगे

Asian Games 2026 (Image credit Twitter - X)
Asian Games 2026 (Image credit Twitter – X)

एशियन गेम्स 2026 की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का प्रदर्शन भी काफी चर्चा में रहा। पूरे टूर्नामेंट में कई गेंदबाजों ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के अरब गुल मोमंद, नेपाल के कुशल भुर्तेल और भारत के अक्षर पटेल ने अपनी अलग पहचान बनाई।

भारत ने 3 अक्टूबर को निस्शिन में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211/6 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 192/6 रन तक ही पहुंच सकी। इस तरह भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता। खैर, आइए जानें एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 3 गेंदबाज:

3: अक्षर पटेल (भारत)

Axar Patel

भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले और कुल चार विकेट हासिल किए। अक्षर ने 7 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान 37 रन दिए। उनका गेंदबाजी औसत 9.25 रहा।

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अक्षर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने से रोकने में मदद की। भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने भी दो-दो विकेट लिए।

पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह आखिरी गेंद पर आउट हो गए। इसके बावजूद पाकिस्तान लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

IND vs WI: पहले टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहे वैभव सूर्यवंशी? जानें वजह 

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच, पांच मैचों की टी20 सीरीज का...