Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: श्रीलंका ने टूर्नामेंट के लिए की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा, चरिथ असलंका के हाथों में होगी कमान

Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)
Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आज 28 अगस्त को आगामी एशिया कप 2025 के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका टीम की कमान चरिथ असलंका के हाथों में सौंपी गई है।

गौरतलब है कि एशिया कप का आगामी 17वां सीजन 9 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहा है। पहला मैच हांगकांग और अफगानिस्तान के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं, श्रीलंका अपने विजयी अभियान की शुरुआत 13 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी।

इसके बाद 15 सितंबर को हांगकांग और 18 सितंबर को उसे अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलना है। साथ ही एशिया कप में हिस्सा लेने से पहले श्रीलंका जिम्बाब्वे के साथ दो मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। श्रीलंका का जिम्बाब्वे दौरा 29 अगस्त से शुरू हो रहा है।

एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिडु फर्नाडो, कामिंडू मेंडिस, कामिल मिसरा, दशुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने, महीष तीक्षणा, दुशमांता चमीरा, बिनरु फर्नाडो, नुवान तुषारा, मथीशा पाथिराना

बता दें कि इस बार एशिया कप को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए टी20 फाॅर्मेट में खेला जा रहा है। 8 टीमों को चार-चार के  दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग शामिल हैं।

भारत का पहला मैच यूएई से

साथ ही बता दें कि टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। तो वहीं, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...