Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: भारत बनाम यूएई मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11

IND vs UAE (image via X)
IND vs UAE (image via X)

भारतीय क्रिकेट टीम आज दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगी। भारत को इस मैच का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, खासकर जब दोनों टीमें नौ साल के लंबे अंतराल के बाद आमने-सामने हों।

भारत ने पिछली बार यूएई का सामना मार्च 2016 में अपने एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में किया था। भारतीय टीम ने यह मैच आसानी से 9 विकेट से जीत लिया था।

भारत बनाम यूएई, मैच डिटेल्स

मैच  भारत बनाम यूएई, मैच 2, एशिया कप 2025
वेन्यू दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
तारीख व समय मंगलवार, 10 सितंबर, 8:00 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्ट व लाइव स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट नेटवर्क, सोनी लिव (ऐप व वेबसाइट), युप्प TV (ऐप व वेबसाइट)

पिच रिपोर्ट, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमतौर पर बल्ले और गेंद के बीच एक अच्छा मुकाबला देखने को मिलता है, जिससे यह गेंदबाजों और बल्लेबाजोंं दोनों के लिए एक बेहतरीन जगह बन जाती है।

पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, खासकर दूधिया रोशनी में, और इसमें कुछ गति और उछाल भी होती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर्स की भूमिका बढ़ जाती है।

हेड टू हेड

कुल मैच खेले (वनडे और टी20)  04
भारत ने जीते 04
यूएई ने जीते  00
नो रिजल्ट 0
टाइ 0
सबसे पहला मैच 2004 एशिया कप
आखिरी मैच  2016 एशिया कप

भारत बनाम यूएई संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

यूएई: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, एथन डिसूजा, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...