Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: भारत ने यूएई के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs UAE (Image Credit- Twitter X)
IND vs UAE (Image Credit- Twitter X)

जारी एशिया कप 2025 का दूसरा मैच आज 10 सितंबर को भारत और यूएई के बीच, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

बता दें कि मुकाबले के लिए टीम इंडिया मैनेजमेंट ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर भरोसा जताया है। हालांकि, वह मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया में ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या व अक्षर पटेल को मौका मिला है। तो वहीं, स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव व वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है। लेकिन, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

यूएई – मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमतौर पर बल्ले और गेंद के बीच एक अच्छा मुकाबला देखने को मिलता है, जिससे यह गेंदबाजों और बल्लेबाजोंं दोनों के लिए एक बेहतरीन जगह बन जाती है।

पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, खासकर दूधिया रोशनी में, और इसमें कुछ गति और उछाल भी होती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर्स की भूमिका बढ़ जाती है। 160 से ज्यादा का स्कोर एक मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

भारत बनाम यूएई, हेड टू हेड

कुल मैच खेले (वनडे और टी20)  04
भारत ने जीते 04
यूएई ने जीते  00
नो रिजल्ट 0
टाइ 0
सबसे पहला मैच 2004 एशिया कप
आखिरी मैच  2016 एशिया कप

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...