Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: बुमराह के खेलने पर पूर्व कप्तान ने दी हड़ताल की चेतावनी, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Jasprit Bumrah(Image Credit - Twitter X )
Jasprit Bumrah(Image Credit – Twitter X )

एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर विवाद छिड़ गया है। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच होने वाले पहले मुकाबले से पहले पूर्व कप्तान अजय जडेजा ने जसप्रीत बुमराह की टीम में भूमिका पर बड़ा बयान दिया है।

जडेजा ने कहा, अगर बुमराह यूएई जैसे दूसरी टीम के खिलाफ खेलते हैं, तो मैं हड़ताल पर चला जाऊँगा। उनका तर्क है कि बुमराह भारतीय टीम के सबसे अहम गेंदबाज हैं और उन्हें आमतौर पर बहुत सावधानी से मैनेज किया जाता है। ऐसे खिलाड़ी को कमजोर टीम के खिलाफ उतारना उनके मुताबिक उचित नहीं है।

बुमराह के वर्कलोड को लेकर मैनेजमेंट का रुख

जडेजा का मानना है कि बुमराह को हर छोटे बड़े मैच में खिलाने से उनकी फिटनेस पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को बुमराह को बड़े टूर्नामेंट और मजबूत टीमों के खिलाफ बचाकर रखे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि आमतौर पर बुमराह को नाजुक तरह बचाकर रखे। फिर यूएई जैसी टीम के खिलाफ उनकी जरूरत क्यों पड़ रही है?

जडेजा के इस बयान पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अलग राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी टीम में शामिल है, तो उसे खेलना ही चाहिए। लगातार वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर खिलाड़ियों को आराम देना ठीक तरीका नहीं है। इस मुद्दे पर दोनों पूर्व खिलाड़ियों की बहस ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा तेज कर दी है।

इस बहस ने सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ लिया है। कुछ प्रशंसकों का कहना है कि बुमराह जैसे खिलाड़ी को हर मैच में खिलाना जोखिम भरा है, वहीं दूसरी ओर कई फैंस का मानना है कि अगर बुमराह पूरी तरह फिट हैं, तो उन्हें हर मैच में खेलना चाहिए।

हालांकि, आज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होने वाले मैच में बुमराह को खेलने का मौका दिया है। देखने लायक बात होगी कि वह इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं?

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...