Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11

Bangladesh vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

यूएई में जारी एशिया कप 2025 में आज 13 सितंबर, शनिवार को बांग्लादेश का सामना श्रीलंका होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच रात 8 बजे से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का यह जारी टूर्नामेंट में पहला मैच होने वाला है, जिसमें वे जीत हासिल कर बेहतरीन तरीके से शुरुआत करना चाहेंगी।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, मैच डिटेल्स

मैच बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, मैच 5, एशिया कप 2025
वेन्यू शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
दिनांक और समय शनिवार, 13 सितंबर, रात 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनीलिव (ऐप और वेबसाइट), और यप्पटीवी (ऐप और वेबसाइ

शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी, पिच रिपोर्ट

2025 एशिया कप में अब तक अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दो मैच खेले जा चुके हैं। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 166 रन है। पिच काफी संतुलित है, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ न कुछ है। पावरप्ले के ओवर दोनों टीमों के लिए अहम होने वाले हैं। नई गेंद लाइट्स में कुछ ओवरों तक स्विंग कर सकती है। पिच पर 160 से ज्यादा का स्कोर एक मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है। टाॅस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, हेड टू हेड

कुल मैच खेले गए  20
बांग्लादेश ने जीते 08
श्रीलंका ने जीते  12
पहली बार कब हुआ मैच September 18, 2007
आखिरी बार कब हुआ मैच July 16, 2025

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, संभावित प्लेइंग 11

बांग्लादेश:

तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली अनिक, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

श्रीलंका:

कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नुवान तुषारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...