Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11

Asia Cup 2025: BAN vs AFG (image via getty)
Asia Cup 2025: BAN vs AFG (image via getty)

बांग्लादेश मंगलवार, 16 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में चल रहे एशिया कप 2025 के मैच नंबर 9 में अफगानिस्तान से भिड़ेगा।

बांग्लादेश ने अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग को सात विकेट से हराकर धमाकेदार अंदाज में की। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ अपने पिछले मैच में बांग्लादेश दबाव में दिखी थी और उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, अफगानिस्तान ने हांगकांग पर 94 रनों की बड़ी जीत हासिल की है और वह इसी लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगा।

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच डिटेल्स

मैच बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, मैच 9, एशिया कप 2025
वेन्यू शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी
दिनांक और समय मंगलवार, 16 सितंबर, रात 8:00 बजे
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट), और यप्प टीवी (ऐप और वेबसाइट)

अबू धाबी की पिच अभी तक बल्लेबाजों के पक्ष में रही है, लेकिन गेंदबाजों को भी पिचों से मदद मिली है। यहां तापमान ज्यादा रहने का अनुमान है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 135 रन रहा है, और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

हेड टू हेड

खेले गए मैच 12
बांग्लादेश ने 5 जीते
अफगानिस्तान ने 07 जीते
टाईड 00
पहला मैच 16 मार्च 2014
सबसे हालिया मैच 25 जून 2024

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग 11

बांग्लादेश: परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी

আরো ताजा खबर

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...

T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM

Azmatullah Omarzai (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 28 में ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) अफगानिस्तान के लिए यूएई के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन...

SM Trends: 16 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने के बाद, आज 16 फरवरी को भारत कोलंबो से स्वदेश के लिए रवाना...

T20 World Cup 2026: यूएई को 5 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने सुपर 8 उम्मीदों को जिंदा रखा 

Afghanistan vs United Arab Emirates (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और यूएई के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मैच आज 16 फरवरी, सोमवार को दिल्ली के...