Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: यूएई को 5 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने सुपर 8 उम्मीदों को जिंदा रखा 

T20 World Cup 2026: यूएई को 5 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने सुपर 8 उम्मीदों को जिंदा रखा 

Afghanistan vs United Arab Emirates (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान और यूएई के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मैच आज 16 फरवरी, सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पांच विकेट से जीत हासिल करते हुए सुपर 8 की उम्मीदों को जिंदा रखा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में यूएई ने 161 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए रखा, जिसके बाद में अफगान टीम ने अजमतुल्लाह उमरजई (40* रन, 21 गेंद) के शानदार प्रदर्शन की वजह से पांच विकेट रहते हासिल कर लिया। अब अफगानिस्तान का सामना अपने आखिरी लीग मैच में 19 फरवरी को कनाडा से होगा।

अफगानिस्तान बनाम यूएई, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 160 रन बनाए। इससे पहले यूएई के लिए ओपनर आर्यंश (0) और मुहम्मद वसीम (10) ने निराश किया, लेकिन आलीशान शरफू ने 40 और शोएब खान ने 68 रनों की पारी खेल, टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मुजीब उर रहमान को 2 और कप्तान राशिद खान के हाथ 1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब अफगानिस्तान यूएई से मिले 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। अफगान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज (0) के जल्दी आउट होने के बाद, इब्राहिम जादरन ने 53 रनों की शानदार पारी खेली, तो अंत में दारविश रसूली ने 33 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 21 गेंदों में 2 चौके व 3 छक्के लगाकर नाबाद 40* रन बनाकर अफगानिस्तान की जीत सुनिश्चित की।

यूएई की ओर से गेंदबाजी में जुनैद सिद्दकी और मुहम्मद अरफान को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मुहम्मद जवादुल्लाह के हाथ 1 सफलता लगी।

আরো ताजा खबर

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...

जो रूट ने रचा इतिहास, इस मामले में एमएस धोनी के बाद हासिल किया दूसरा स्थान

Joe Root(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में एक और यादगार पारी खेली। उन्होंने 133 गेंदों में नाबाद 99...