Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: बांग्लादेश के हाथों 7 विकेट से हारकर, टूर्नामेंट से बाहर हुई हांगकांग 

Bangladesh vs Hong Kong (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh vs Hong Kong (Image Credit- Twitter X)

जारी एशिया कप 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से हराकर, हांगकांग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। गौरतलब है कि जारी टूर्नामेंट का तीसरा मैच आज 11 सितंबर को दोनों टीमों के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 144 रनों का लक्ष्य, बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बांग्लादेश ने 17.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि यह हांगकांग की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है।

इससे पहले उसे अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भी 94 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं, हांककांग के खिलाफ बांग्लादेशी विकेटकीपर बलल्लेबाज लिटन दास ने कप्तानी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 6 चौके व 1 छक्के की मदद से 59 रन बनाए।

बांग्लादेश बनाम हांगकांग, एशिया कप के तीसरे मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 143 रन बनाए। टीम के लिए निजाकत खान ने 42 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो जीशान अली ने 30 व कप्तान यासिम मुर्तजा ने 28 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, बांग्लादेश क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो तस्कीन अहमद, तंजिम हसन साकिब व रिशाद हुसैन को दो-दो विकेट मिले।

इसके बाद, जब बांग्लादेश हांगकांग से मिले 144 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो टीम ने इस टारगेट को 17.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमाॅन ने 19 रन, तो तंजित हसन ने 14 रन बनाए।

हालांकि, इसके बाद मिडिल ऑर्डर में लिटन दास ने 59 और तौहीद हृदौय ने 35* रनों की कमाल की पारी खेली, और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में हांगकांग की ओर से अतीक इकबाल को 2 व आयुष शुक्ला को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...