Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने यूएई के सामने जीत के लिए रखा 147 रनों का लक्ष्य 

Pakistan vs United Arab Emirates (Image Credit- Twitter X)
Pakistan vs United Arab Emirates (Image Credit- Twitter X)

जारी एशिया कप 2025 में आज 17 सितंबर, बुधवार को 10वां मैच पाकिस्तान और यूएई के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएई के सामने जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य रखा है।

पाकिस्तान बनाम यूएई, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको बताएं तो यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 146 रन बनाए।

हालांकि, मुकाबले में पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (0) और साहिबजादा फरहान (5) 9 रनों के टीम स्कोर तक आउट हो चुके थे। लेकिन इसके बाद फखर जमां (50) और सलमान अली आगा (20) ने तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की और पारी को संभाला।

लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर में हसन नवाज (3) व खुशदिल शाह (4) बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अंत में शाहीन अफरीदी ने 14 गेंदों में 29* रनों की तेज पारी खेली, और टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

दूसरी ओर, यूएई टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जुनैद सिद्दकी को सबसे ज्यादा चार विकेट मिले। इसके अलावा सिमरनजीत सिंह को तीन और ध्रुव पराशर को 1 विकेट मिला।

सुपर फोर में कौन बनाएगा जगह

बता दें कि ग्रुप ए में पहले ही भारतीय टीम ने पहले दो मैचों में जीत हासिल कर, सुपर फोर के लिए जगह बना ली है। हालांकि, आज पाकिस्तान बनाम यूएई मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वह भारत के अलावा ग्रुप ए से सुपर फोर क्वालिफाई करने वाले दूसरी टीम बन जाएगी। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

আরো ताजा खबर

‘निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप जीतेगें’ पाकिस्तान के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत के बाद बोले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला

Rajeev Shukla (Image Credit- Twitter X) भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि...

T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने 

Team India (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो बार की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आई है। टीम ने...

16 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई भारत और पाकिस्तान के...

IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज...