
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 61 रनों से जीत हासिल की है। साथ ही इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना जीत का आंकड़ा 8-1 से और मजबूत कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 175 रनों का एक मजबूत स्कोर बनाया, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान सिर्फ 114 रनों पर ही सिमट गई।
2. IND vs PAK: अपनी धुआंदार फिफ्टी के लिए ईशान किशन को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड!
भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में अपने कट्टर विरोधी पाकिस्तान को 61 रन से हराकर एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की। इस जबरदस्त जीत के साथ, सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने अब वर्ल्ड कप के मुकाबलों में पाकिस्तान पर 8-1 की बढ़त बना ली है, जिससे मुकाबला मेन इन ब्लू के पक्ष में और बढ़ गया है। इस जीत ने टूर्नामेंट के सुपर 8 स्टेज में भारत की जगह भी पक्की कर दी, जो उनकी लगातार तीसरी जीत है। मुकाबले में 77 रनों की जबरदस्त पारी खेलने के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
3. IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे
टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मैच में ईशान किशन ने शानदार पारी खेलकर सबका ध्यान खींच लिया।
टीम चयन में शुभमन गिल की जगह चुने गए युवा विकेटकीपर ईशान किशन के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी थी, और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर चयनकर्ताओं के फैसले को सही साबित किया। ईशान की यह पारी सिर्फ तेज रन बनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि रिकॉर्ड की सूची में भी बड़ा बदलाव लेकर आई। उन्होंने भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर की सूची में गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया।
4. IND vs PAK: पहली गेंद पर छक्का, फिर दो विकेट, कुछ यूं बदला बुमराह ने पाकिस्तान मैच का रुख
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत–पाकिस्तान मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर बेहद नाटकीय रहा। पाकिस्तान 176 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और शुरुआत में ही मुकाबला रोमांचक हो गया। बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में सैम अयूब और सलमान अली आगा को आउट कर मैच में पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था।
5. IND vs PAK: भारत-पाक मैच का आनंद लेने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा और जय शाह
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी चेयरमैन को भारत बनाम पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच का आनंद लेते देखा गया। रोहित, जो आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम कर रहे हैं, 15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय टीम से मिले।
6. बारिश के बीच भारत की शानदार जीत, DLS नियम के चलते ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में 21 रन से हराया
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम ने पहले ही टी20 मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की। यह मैच 15 फरवरी 2026 को खेला गया, जिसमें बारिश ने भी दखल दिया, लेकिन अंत में भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 21 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। शुरुआत से ही विकेट गिरते रहे और ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रही। पूरी टीम 18 ओवर में 133 रन पर सिमट गई।
7. IND vs PAK: T20 WC 2026 में भी वही कहानी, सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी कप्तान से नही किया हैंडशेक
सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से मना कर दिया। यह विवाद सबसे पहले एशिया कप 2025 के दौरान सामने आया था, जब भारतीय टीम ने मैच के बाद अपने पाकिस्तानी साथियों से बातचीत करने या हाथ मिलाने से परहेज किया था। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बोलते हुए, सूर्यकुमार ने पहलगाम में हुए जानलेवा आतंकी हमले के बाद टीम की स्थिति दोहराई।
8. T20 World Cup 2026: आज महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से
जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच आज 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे से पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें सुपर 8 में पहुंचने के लिहाज से यह मैच ऑस्ट्रेलिया के जीतना बहुत जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से उसे एक में जीत और एक में हार मिली है। तो वहीं, श्रीलंका लगातार दो मैच जीत चुकी है। इस मैच को जीतते ही वह सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लेगी।
रोहित शर्मा के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, बॉडीगार्ड से किया फैन का बचाव, देखें वायरल वीडियो
महिला क्रिकेटर्स की प्रेग्नेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी पर ICC ने उठाया बड़ा कदम, जारी की 6 चरणों वाली गाइडलाइंस
महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर संजू सैमसन की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘स्टैंडर्ड काफी ऊंचे….’
क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

