Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने की जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

Asia Cup 2025, IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)
Asia Cup 2025, IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार, 11 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को रद्द करने की मांग वाली याचिका की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि जारी एशिया कप में यह बहुप्रतीक्षित मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।

इस याचिका की तात्कालिकता को लेकर न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ ने सवाल उठाया। याचिकाकर्ताओं के वकील ने अनुरोध किया कि याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की जाए, और आगाह किया कि अगर मैच से पहले इस पर विचार नहीं किया गया, तो यह निष्फल हो जाएगी।

मैच चलना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

बता दें कि उक्त याचिका को लेकर इस याचिका को सुनने वाली पीठ ने डेली मिरर ऑनलाइन के हवाले से कहा- “इतनी जल्दी क्या है? मैच है, होने दो। मैच इसी रविवार है, क्या किया जा सकता है? मैच इसी रविवार है? हम इसमें क्या कर सकते हैं? रहने दो। मैच चलना चाहिए।”

बता दें कि यह याचिका उर्वशी जैन और तीन अन्य विधि छात्रों द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने तर्क दिया था कि पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच आयोजित करने से राष्ट्रीय गरिमा और जनभावना के विपरीत संदेश जाएगा।

इस याचिका में कहा गया “देशों के बीच क्रिकेट का उद्देश्य सद्भाव और मित्रता प्रदर्शित करना है। लेकिन, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद, जब हमारे लोग शहीद हुए और हमारे सैनिकों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, तो पाकिस्तान के साथ खेलने से विपरीत संदेश गया कि जहां हमारे सैनिक अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं, वहीं हम उसी देश के साथ खेल का जश्न मना रहे हैं, जो आतंकवादियों को पनाह दे रहा है।”

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...