Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से हराया

Pakistan vs Oman (Image Credit- Twitter X)
Pakistan vs Oman (Image Credit- Twitter X)

यूएई में जारी एशिया कप 2025 का चौथा मैच आज 12 सितंबर को पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 93 रनों से जीत हासिल कर, टूर्नामेंट की शानदार अंदाज में जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ओमान के सामने जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद, जब ओमान इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह पाकिस्तान की कमाल की गेंदबाजी के सामने सिर्फ 67 रनों पर ही सिमट गई, और उस मुकाबले में 93 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान बनाम ओमान, एशिया कप के चौथे मैच का हाल

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 160 रन बनाए।

टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने 43 गेंदों में 7 चौके व 3 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पाक टीम के लिए ओपनर साहिबजादा फरहान ने 29, तो मोहम्मद नवाज ने 19 रनों की पारी खेली। फखर जमान 23* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, ओमान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो शाह फैसल व आमिर कलीम को तीन-तीन विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद नदीम को एक विकेट मिला।

इसके बाद, जब ओमान पाकिस्तान से मिले 161 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 16.4 ओवरों में सिर्फ 67 रनों पर ऑलआउट हो गई, व उसे 93 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए सिर्फ हम्मद मिर्जा ही 27 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। सैम अयूब, सुफियान मुकीम व फहीम अशरफ को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद व मोहम्मद नवाज को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...