Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11 

AFG vs HK (Image Credit- Twitter X)
AFG vs HK (Image Credit- Twitter X)

एशियाई देशों के बीच खेले वाले क्रिकेट के महासंग्राम एशिया कप 2025 की शुरुआत आज 9 सितंबर, मंगलावर से हो रही है। पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच, अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल पांच मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन बार अफगानिस्तान ने बाजी मारी है, तो 2 बार हांगकांग भी अफगान टीम को हराने में सफल रही है।

दोनों ही टीमों का यह टूर्नामेंट में पहला मैच है, जिसमें वे जीत हासिल कर, शानदार शुरुआत करना चाहेंगी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में:

अफगानिस्तान बनाम हांगकांग, मैच डिटेल्स

मैच  अफगानिस्तान बनाम हांगकांग, मैच 1, एशिया कप 2025
वेन्यू शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
तारीख व समय मंगलवार, 9 सितंबर, 8:00 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्ट व लाइव स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट नेटवर्क, सोनी लिव (ऐप व वेबसाइट), युप्प TV (ऐप व वेबसाइट)

पिच रिपोर्ट, शेख जायद स्टेडियम

शेख जायद स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, जिससे अच्छे स्ट्रोक्स लगाने के मौके मिलते हैं, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, गेंदबाज भी अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। बल्लेबाजों को धीमी गेंदों से सावधान रहना होगा, जिन्हें आसानी से पार पाना मुश्किल हो सकता है। 180 से ज्यादा स्कोर एक मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

अफगानिस्तान बनाम हांगकांग, हेड टू हेड

कुल मैच खेले  05
अफगानिस्तान ने जीते 03
हांककांग ने जीते  02
नो रिजल्ट 0
टाइ 0
सबसे पहला मैच March 18, 2014
आखिरी मैच  March 10, 2016

अफगानिस्तान बनाम हांगकांग, संभावित प्लेइंग XI

अफगानिस्तान (AFG):

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, आलह गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

हांगकांग (HK):

यासिम मुर्तजा (कप्तान), एंशी रथ, मार्टिन कोअत्जी, किचिंत शाह, शाहिद वासिफ, जिशान अली (विकेटकीपर), एजाज खान, निजाकत खान, अतीक इकबाल, अली हसन, एहसान खान

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...