Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने जीत के साथ की शुरुआत, हांगकांग को 94 रनों से हराया

AFG vs HK (Image Credit- Twitter X)
AFG vs HK (Image Credit- Twitter X)

Asia Cup 2025: जारी एशिया कप के पहले मैच में अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ 94 रनों से जीत हासिल कर, टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 189 रनों का लक्ष्य हांगकांग के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन, हांगकांग 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 94 रन ही बना पाई।

अफगानिस्तान बनाम हांगकांग, मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 188 रन बनाए। हालांकि, मुकाबले में अफगान टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।

टीम के 26 रनों पर 2 विकेट गिर गए, लेकिन सलामी बल्लेबाज सेदीकुल्लाह अटल ने 52 गेंदों में 6 चौके व 3 छक्कों की मदद से 73* रनों की नाबाद पारी खेली, तो अजमतुल्लाह उमरजई ने 21 गेंदों में 2 चौके व 5 छक्कों की मदद से 53 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की।

तो वहीं, हांगकांग की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो आयुष शुक्ला व किचिंत शाह को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अतीक इकबाल व एहसान खान को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब हांगकांग अफगानिस्तान से मिले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो अफगान टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 94 रन ही बना सकी। टीम के लिए मुकाबले में बाबर हयात 39 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, खासकर तेज गेंदबाजों से। फजलहक फारूकी ने 3 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, तो गुलबदीन नायब को 2 विकेट मिले। इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान व नूर अहमद को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...