

एशिया कप 2025: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच जारी एशिया कप का 9वां मैच अबू धाबी में खेला गया। बता दें कि शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 8 रनों से जीत हासिल की है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 155 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब अफगान टीम इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 146 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश टीम की सुपर फोर की उम्मीदें अभी भी जिंदा है।
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, एशिया कप के 9वें मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद लिटन दास एंड कंपनी ने निर्धारित 20 ओवरों पांच विकेट के नुकसान पर कुल 154 रन बनाए।
इससे पहली टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन (30) और तंजिद हसन तमिम (52) ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। कप्तान लिटन दास सिर्फ 9 रन रन ही बना पाए। इसके अलावा टीम के लिए तौहीद हृदौय ने 26 व शमिम हुसैन ने 11 रनों की पारी खेली। तो वहीं, अंत में जकेर अली 12* और नुरुल हसन 12* रन बनाकर नाबाद रहे।
दूसरी ओर, अफगान टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कप्तान राशिद खान व नूर अहमद को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को एक सफलता मिली।
इसके बाद, जब अफगानिस्तान बांग्लादेश से मिले 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 20 ओवरों में महज 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 35 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो अजमतुल्लाह उमरजई ने 30 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
तो वहीं, मुकाबले में बांग्लादेश की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी मुस्तफिजर रहमान को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा नसुम अहमद, तस्कीन अहमद व रिशाद हुसैन को 2-2 विकेट मिले।
Bangladesh get over the line! ✌️
It went down to the wire but 🇧🇩 channeled their Tiger spirit to fight until the end, picking up a win and staying alive in the tournament.#BANvAFG #DPWorldAsiaCup2025 #ACC pic.twitter.com/eNNBUO9B0i
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 16, 2025
‘निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप जीतेगें’ पाकिस्तान के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत के बाद बोले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला
T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने
16 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs PAK: ईशान किशन ने तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, लेकिन विराट कोहली से रह गए पीछे

