Skip to main content

ताजा खबर

Ashwin की पारी देख खुशी से उछल पड़ी वाइफ Prithi, खास इंस्टा स्टोरी की शेयर

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)

जडेजा के साथ मिलकर Ravichandran Ashwin ने आज बल्ले से बड़ा खेल कर दिया, जहां इन दोनों खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगा दी। इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां अश्विन की बल्लेबाजी ने बटोरी है, वहीं अश्विन की बल्लेबाजी के बाद अब उनकी वाइफ की इंस्टा स्टोरी वायरल हो रही है।

तेजी से पूरा किया अपना शतक

जी हां, Ravichandran Ashwin ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना शतक काफी तेजी से पूरा किया, जहां इस खिलाड़ी ने इस दौरान 108 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर दिया। साथ ही ये अश्विन के टेस्ट करियर का का सबसे तेज शतक है और ये उनका 6वां टेस्ट शतक है, एक समय टीम इंडिया के 144 रनों पर 6 विकेट गिर गए थे। लेकिन फिर जडेजा के साथ अश्विन ने पूरे खेल को ही बदल दिया और टीम को सकंट से निकाला, इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा जायसवाल ने भी आज अर्धशतक लगाया था। दूसरी ओर रोहित के साथ कोहली और केएल राहुल के अलावा गिल बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप साबित हुए।

Ashwin की पारी देख, वाइफ Prithi ने लगाई खास इंस्टा स्टोरी

*टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाकर नाबाद लौटे अश्विन।
*वहीं इस बीच स्पिनर की वाइफ Prithi की कुछ इंस्टा स्टोरी हो रही हैं वायरल
*टेस्ट मैच देखने Prithi पहुंची थी स्टेडियम, साथ ही अश्विन ने भी खेली शानदार पारी
*Prithi ने अश्विन की बल्लेबाजी करते हुए तस्वीर की शेयर, बनाया दिल वाला इमोजी

ये तस्वीरें शेयर की थी Ashwin की वाइफ ने इंस्टा स्टोरी पर

(Image Credit- Instagram)

दोनों बल्लेबाज आज लौटे नाबाद

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खत्म हो गया है, वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए। इस दौरान जडेजा 86 रन बना कर नाबाद लौटे, जो अश्विन भी 102 रनों के स्कोर पर नाबाद रहे। दूसरी ओर पहले दिन का शानदार आगाज करने वाली बांग्लादेश टीम के गेंदबाज अश्विन और जडेजा के आगे फेल रहे, ऐसे में देखना होगा की दूसरे दिन टीम इंडिया का स्कोर क्या रहता है।

कुछ इस तरह मनाया था इस खिलाड़ी ने जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...