Skip to main content

ताजा खबर

Ashes Series 2025-26 का शेड्यूल आया सामने, 43 साल में पहली बार होगा ऐसा

Ashes Series 2025-26 का शेड्यूल आया सामने, 43 साल में पहली बार होगा ऐसा
Ashes 2023 (Pic Source-Twitter)ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2025-26 में होने वाली एशेज सीरीज का ऐलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास आगामी एशेज सीरीज की मेजबानी है। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने इस सीरीज के शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। एशेज सीरीज 2025-26 की शुरुआत पर्थ से होगी। 21 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक पहला टेस्ट मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा, 43 साल में पहली बार एशेज सीरीज के पहले मैच की मेजबानी करेगा।

पांच मैचों की एशेज सीरीज की शुरुआत पर्थ टेस्ट से होगी, जो 21 से 25 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच गाबा में खेला जाएगा, जो कि एक डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। इसकी शुरुआत 4 दिसंबर से होगी और मैच 8 दिसंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद क्रिस्मस टेस्ट मैच होगा। इस दौरान करीब एक सप्ताह का ब्रेक दोनों टीमों को मिलेगा।

पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच में भी दोनों टीमों को ब्रेक मिलेगा, क्योंकि रेड बॉल से पिंक बॉल पर शिफ्ट होने में परेशानी होती है। यही कारण है कि पिंक से रेड बॉल पर शिफ्ट होने के लिए टीमों को कुछ दिनों का ब्रेक दिया जाता है। तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड में 17 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाना है और फिर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी, जो 30 दिसंबर तक खेला जाएगा। ये मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

वहीं, सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यू ईयर टेस्ट मैच होगा, जो सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 4 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 8 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में जिस टाइम पर मुकाबले हमेशा शुरू होते रहे हैं, उसी समय पर ये मुकाबले भी शूर होंगे। इंग्लैंड के लिए ये सीरीज काफी अहम है, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया में काफी समय से एशेज पर कब्जा नहीं कर पाए हैं।

एशेज सीरीज 2025-26 का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच पर्थ (वेस्ट टेस्ट) में 21 से 25 नवंबर तक

दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में (डे/नाइट टेस्ट) 4 से 8 दिसंबर तक

तीसरा टेस्ट एडिलेड में (क्रिसमस टेस्ट) 17 से 21 दिसंबर तक

चौथा टेस्ट मेलबर्न में (बॉक्सिंग डे टेस्ट) 26 से 30 दिसंबर तक

पांचवां टेस्ट सिडनी में (न्यू ईयर टेस्ट) 4 से 8 जनवरी तक

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...