
Ben Stokes and Brendon McCullum (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन को लगता है कि बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के भविष्य के लिए, इंग्लैंड को जारी एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतना होगा। गौरतलब है कि एशेज सीरीज को इंग्लिश टीम पहले ही गंवा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-3 से आगे चल रही है।
बता दें कि एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 जनवरी, रविवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। हालांकि, इंग्लैंड ने खुद को सीरीज में व्हाइटवाॅश होने से उस समय बचा लिया, जब इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए चौथे मुकाबले में 4 विकेट से जीत हासिल की। लेकिन अब 5वें मैच से पहले माइकल वाॅन ने बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
माइकल वाॅन ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले माइकल वाॅन ने सिडनी माॅर्निंग हेराल्ड के हवाले से कहा- “मुझे लगता है कि सिडनी में इंग्लैंड के लिए यह एक बहुत बड़ा मैच है। क्रिकेट का एक मैच जीतना अच्छा है, लेकिन सच कहें तो मेलबर्न में जो हुआ वह पूरी तरह से लॉटरी जैसा था। वह एक सही मायने में टेस्ट मैच नहीं था। भविष्य के लिए, और विशेष रूप से इस प्रबंधन के लिए, उन्हें यहां एक मजबूत क्रिकेट मैच जीतना होगा, जो दो दिन में खत्म न हो।”
वाॅन ने आगे कहा- “इस मैनेजमेंट को जारी रखने के लिए, बेन और बैज (मैकुलम) जैसे लोग, मुझे पूरा यकीन है कि वे बने रहेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसके लिए उन्हें एक अच्छा हफ्ता चाहिए ताकि यह बात पक्की हो जाए। टीम में मैकुलम को बनाए रखने की बहुत इच्छा है। लेकिन मूल रूप से, अगर सिडनी में उन्हें करारी हार मिलती है, तो कुछ ईमानदारी से बातचीत करने की जरूरत है।”
दूसरी ओर, आपको ब्रेंडन मैकुलम के कार्यकाल के बारे में जानकारी दें, तो इंग्लैंड ने उनकी कोचिंग में अब तक 45 मैच खेले हैं, जिसमें 26 में जीत हासिल की है। इस दौरान इंग्लैंड ने पाकिस्तान का उसी के घर में 3-0 से पहली बार सफाया भी किया था। स्टोक्स की कप्तानी और मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड की जीत का प्रतिशत 57 है, जो पिछले कप्तान जो रूट से काफी बेहतर है।
IPL 2026, Match 25: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें
‘रिवर्स स्विंग सिर्फ यूट्यूब पर याद बनकर रह जाएगी’ – मुनाफ पटेल ने भारत की तेज गेंदबाजी को लेकर जताई चिंता
16 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

