Skip to main content

ताजा खबर

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि शुभमन गिल आज के समय में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो किसी भी फॉर्मेट में आसानी से खुद को ढाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल क्वालीफायर-2 में शतक लगाने के बाद गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी शतक जड़ा था और अब वनडे में शानदार अर्धशतक लगाया है।

चोपड़ा के मुताबिक, गिल अब केवल “प्रिंस” नहीं रहे, बल्कि भारतीय क्रिकेट के “सुप्रीम” बल्लेबाज बनते जा रहे हैं। उन्होंने खास तौर पर गिल के कवर ड्राइव की तारीफ करते हुए कहा कि वह शॉट उनकी क्लास और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

2. बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, सस्पेंड किए गए अधिकारियों में सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद शफीकुल इस्लाम भुइयां, कॉन्स्टेबल मोहम्मद रासेल चौधरी और पुलिस ऑपरेशन्स मैनेजमेंट के एक कॉन्स्टेबल शामिल हैं, जिनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

3. आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले जेमिमा ने जियोस्टार के शो ‘जीत का जज्बा’ के हवाले से कहा- “वर्ल्ड कप की उस जीत ने हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित और सशक्त किया है। जब आप एक बार जीत जाते हैं और यह सुनने में शायद नकारात्मक ना लगे, तो यह लगभग एक लत की तरह हो जाता है। आप एक और जीत हासिल करना चाहते हैं। यह आपको और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”

जेमी ने आगे कहा- “एक बल्लेबाज के तौर पर, यह बस सोच में बदलाव की बात है। दूसरे फाॅर्मेट के मुकाबले T20 क्रिकेट में आपको सोच-समझकर रिस्क लेना पड़ता है। मेरे लिए अहम बात यह है कि कब रिस्क लेना है और कैसे गेंदबाजों और विरोधी टीम पर दबाव बनाना है, इसे समझदारी से तय किया जाए। मेरी सोच यही रहेगी।”

4. ‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में नितीश कुमार रेड्डी की बॉलिंग की तारीफ की और कहा कि वह जल्द ही हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं। इस ऑलराउंडर ने चार ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने शतक लगाने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया।

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, “आइए नीतीश कुमार रेड्डी के बारे में बात करते हैं, क्योंकि ‘भारत एक खोज’ नाम का एक प्रोग्राम हुआ करता था। हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के लिए भी वैसी ही खोज चल रही है। हमने सबसे पहले कपिल देव के रिप्लेसमेंट की तलाश की थी।

5. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की तरह इस बार भी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी। हालांकि, यह टूर्नामेंट केवल ट्रॉफी जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मंच भी है।

कई ऐसी युवा क्रिकेटर हैं जो इस विश्व कप में अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई पहचान बना सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 युवा खिलाड़ियों के बारे में जिन पर इस टूर्नामेंट में खास नजर रहेगी, जिसमें भारतीय महिला टीम की भी एक खिलाड़ी शामिल है। 1. कायला रेनेके, 2. ऋचा घोष , 3. जॉर्जिया वोल, 4. टिली कॉर्टीन-कोलमैन , 5. फीबे मोल्केनबोयर

6. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर उनकी मां का फोन आ गया।

नीतीश ने तुरंत फोन उठाया और अपनी मां से कहा कि वह पांच मिनट बाद कॉल करेंगे। इसके बाद उन्होंने पत्रकार से माफी मांगते हुए बातचीत जारी रखी। लेकिन, तब तक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसपर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।

7. IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए एक खास रिकाॅर्ड बनाया है। टेस्ट और वनडे कप्तान गिल ने यह कारनामा करते ही शिखर धवन और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 84* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही जैसे ही मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक पूरा किया, वैसे ही वह टीम इंडिया के लिए वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

8. INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

IND W vs PAK W हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई)

मैच खेले  16
भारत ने जीते 13
पाकिस्तान ने जीते  03
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  13 जून, 2009 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  06 अक्टूबर, 2024 (भारत ने जीता)

9. INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, जानें पिच रिपोर्ट के बारे में

एजबस्टन, बर्मिंघम : पिच रिपोर्ट

बर्मिंघम के एजबस्टन की पिच काफी संतुलित है और यह बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला कराने के लिए जानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, क्योंकि पिच से गेंद को मूवमेंट मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165-170 रन है। कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...