Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26 से पहले दो को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर लेंगे संन्यास, उस्मान ख्वाजा ने दिया बड़ा हिंट

Usman Khawaja. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने हाल ही में अपनी रिटायरमेंट योजना पर बात की और इस साल के अंत में होने वाले एशेज (Ashes 2025-26) खेलने की अपनी इच्छा जताई। ख्वाजा ने माना कि आने वाले सालों में ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़े बदलाव होंगे, क्योंकि टीम के अधिकांश सदस्य 29 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले नाथन मैकस्वीनी और सैम कोंटास को छोड़कर, बाकी सभी खिलाड़ी सीनियर केटेगरी में आते हैं।

ख्वाजा ने कहा कि वह जब तक संभव हो, देश के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सही समय पर खेल से संन्यास लेना आवश्यक है।

उन्होंने कहा, “अगले तीन से चार सालों में बहुत बदलाव होंगे। मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं। मैं अभी खेलना चाहता हूं और जब तक संभव हो, खेलना जारी रखूंगा। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि बाहर निकलने का सही समय हो सकता है। अगर चयनकर्ता मुझे यह कहें कि ‘हमें लगता है कि समय आ गया है,’ तो मैं इसे समझूंगा और बाहर निकल जाऊंगा।”

सिडनी में अंतिम टेस्ट खेलना चाहते हैं ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वह सिडनी में अपना अंतिम टेस्ट खेलना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, “मेरे दिमाग में यह विचार जरूर है। मैं इस बारे में बात करने से नहीं डरता। मैं इंसान हूं। मैं कम से कम आगामी एशेज खेलना चाहता हूं। जब तक हम जीत रहे हैं, मैं योगदान दे रहा हूं और मेरा शरीर अच्छा महसूस कर रहा है, मैं खेलता रहूंगा।”

ख्वाजा की हालिया फॉर्म

2024 के बाद से ख्वाजा का प्रदर्शन औसत रहा है। उन्होंने 10 मैचों (20 पारियों) में 22.9 की औसत से दो अर्धशतकों के साथ 458 रन बनाए हैं। 29 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ख्वाजा फॉर्म में वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, IND vs SA (image via getty) साउथ अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के मैच में भारत को 76 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।...

T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल 

India vs South Africa (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 43 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से...

T20 WC 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से दी करारी शिकस्त, 111 रनों पर सिमटी भारत 

IND vs SA (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के...

T20 WC 2026, IND vs SA: डेविड मिलर को उनकी 63 रन की अहम पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

T0 WC 2026, IND vs SA: David Miller won the POTM (image via JioHotstar) रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से बुरी तरह...