Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26: मिचेल स्टार्क का पर्थ में कोहराम, जेम्स एंडरसन को इस मामले में किया पीछे, साथ ही किए कई रिकाॅर्ड ध्वस्त 

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)
Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)

एशेज सीरीज की शुरुआत आज 21 नवंबर से हो चुकी है। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड ने मेजबान टीम के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, पहले 10 ओवरों में स्टोक्स एंड कंपनी के लिए यह फैसला गलत साबित करने में मिचेल स्टार्क ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले स्पैल में ही स्टार्क ने शानदार अंदाज में एशेज सीरीज का आगाज किया। इसके बाद स्टार्क ने पहली गेंद पर तो नहीं, लेकिन पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जैक क्राॅली को आउट किया।

स्टार्क यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने बेन डकेट और जो रूट का विकेट लेकर इंग्लैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया और इंग्लैंड के टाॅप ऑर्डर को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया। स्टार्क की धारधार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड ने 10 ओवरों में 41 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

इसके साथ ही जैसे ही स्टार्क ने रूट को शून्य पर मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया, तो उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम सदा के लिए दर्ज करा लिया। इस विकेट के साथ स्टार्क ने की बड़े रिकाॅर्ड्स को अपने नाम किया।

इन रिकाॅर्ड्स को मिचेल स्टार्क ने किया अपने नाम

बता दें कि जो रूट के विकेट के साथ ही स्टार्क ने ऐतिहासिक एशेज सीरीज में अपने 100 विकेट पूरे किए। वह एशेज सीरीज में 100 विकेट लेने वाले कुल 21वें और बाएं हाथ के पहले गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही स्टार्क ने पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पूर्व इंग्लिश दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट मैच की पहली पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (स्टार्क के डेब्यू के बाद से)

विकेट खिलाड़ी ओवर
7 मिचेल स्टार्क 40
6 जेम्स एंडरनस 61
5 स्टुअर्ट ब्राॅड 13
4 केमार रोच 36

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...