Skip to main content

ताजा खबर

Asghar Afghan Exclusive Part-2: चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान, आईपीएल में कोचिंग और टेस्ट क्रिकेट को कैसे बेहतर बनाएं? पढ़ें असगर अफगान के साथ क्रिकट्रैकर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 

Asghar Afghan Exclusive Part-2: चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान, आईपीएल में कोचिंग और टेस्ट क्रिकेट को कैसे बेहतर बनाएं? पढ़ें असगर अफगान के साथ क्रिकट्रैकर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू 

Asghar Afghan (Image Credit- Twitter/X)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan) जारी, लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के तीसरे सीजन में गुजरात ग्रेट्स की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। तो वहीं हाल में ही उन्होंने क्रिकट्रैकर, जो LLC के जारी सीजन का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है, के साथ एक स्पेशल बातचीत में अफगानिस्तान टीम को लेकर खास बातचीत की है।

इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि अफगान टीम को टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करने के लिए क्या करना होगा। चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान कैसा प्रदर्शन करने वाली है। और वे खुद क्या किसी आईपीएल टीम के साथ काम करते हुए नजर आए वाले हैं। तो पेश है असगर अफगान के साथ इस स्पेशल इंटरव्यू के कुछ सवाल-जबाव:

सवाल: आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान टीम के प्रदर्शन को आप कैसे देखते हैं?

असगर अफगान: देखिए पाकिस्तान और भारत की पिचें एक दम समान हैं। बैटिंग ट्रैक होते हैं, बाद में थोड़ी स्लो होती है। लेकिन अफगानिस्तान को वहां जाकर अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। जैसा कि मैंने पहले बताया कि अफगानिस्तान के प्लेयर इस समय काफी अनुभवी हैं, वे दुनियाभर की क्रिकेट लीग्स खेलते हैं, अलग-अलग गेंदबाजों को खेलते हैं।

मेरे ख्याल से आज अफगानिस्तान जैसी अनुभवी टीम, दुनिया में भारत और एक-दो टीमों को और छोड़ दें, तो कोई नहीं है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि राजनीति की वजह से भारत पाकिस्तान जाएगी या नहीं। मेरे ख्याल से इन चीजों को क्रिकेट से दूर रखना चाहिए। खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए। आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान काफी अच्छा क्रिकेट खेलेगी।

उन्हें काफी अनुभव है 50 ओवर वर्ल्ड कप का और टी20 वर्ल्ड कप, टीम को अब पता लग गया है कि वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि इस बार चैंपियंस ट्राॅफी में अफगानिस्तान का प्रदर्शन अलग होगा।

सवाल: अफगानिस्तान को टेस्ट क्रिकेट में बेहतर करने के लिए और क्या करने की जरूरत है?

असगर अफगान: देखिए सबसे पहले तो हमें अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को टफ करना पड़ेगा। जब भी अफगानिस्तान का फर्स्ट क्लास सीजन हो, तो मेरे ख्याल से सभी नेशनल प्लेयर को फर्स्ट क्लास सीजन खेलना चाहिए। हमारा अभी फर्स्ट क्लास सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन हमारे तकरीबन 40-50 यंग क्रिकेटर देश छोड़ कर चले गए।

अगर अभी के जो 25-30 क्रिकेटर हैं, वो भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेलेंगे है, तो हमारा टेस्ट क्रिकेट काफी पीछे चला जाएगा। मेरा क्रिकेट बोर्ड को यह सुझाव है कि वह नेशनल प्लेयर्स को कहें कि घरेलू क्रिकेट खेलें, जिससे युवाओं को अनुभव मिले। तभी हम इस फाॅर्मेट में अच्छा कर सकते हैं।

सवाल: इस बार भी आप एलएलसी सीजन खेल रहे हैं, इस सीजन आपकी कैसी तैयारी है और क्या आपकी टीम ट्राॅफी उठाएगी?

असगर अफगान: ऑन द पेपर हमारी टीम में बहुत अच्छी है। टीम में शिखर धवन, क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, शेनन गैब्रियल जैसे खिलाड़ी हैं। हम तो रेगुलर क्रिकेट ही खेल रहे हैं। इससे पहले मैंने भी काफी क्रिकेट लीग खेली हैं। टी20 क्रिकेट में आप कुछ भी नहीं कह सकते, देखते हैं क्या होता है, लेकिन कोशिश करेंगे अच्छी क्रिकेट खेलने की।

सवाल: अगर आईपीएल में आपको काम करने का मौका मिला किसी भूमिका में तो आप किसी टीम के साथ जुड़ना चाहेंगे?

असगर अफगान: इस बात में कोई शक नहीं है कि आईपीएल कितना बड़ा क्रिकेट, फास्ट क्रिकेट है। अगर आपको आईपीएल में काम करने का मौका मिलता है, तो इससे आपका काफी अनुभव बढ़ता है। दुनिया के सबसे बेस्ट प्लेयर और कोच वहां पर होते हैं।

इसलिए, मैं ये नहीं कर सकता है कि किस टीम के साथ काम करूंगा, लेकिन आपको वहां मौका मिलता है और आप जिस टीम के साथ भी होंगे, तो वहां बहुत आयडिया और बहुत अनुभव मिलेगा।

देखें असगर अफगान के साथ क्रिकट्रैकर का यह खास इंटरव्यू

Asghar Afghan Exclusive Part-1

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...