Skip to main content

ताजा खबर

Akash Deep’s Six Video: कोहली के दिए हुए बैट से आकाश दीप ने जड़े 2 छक्के; विराट का रिएक्शन देखने लायक

Akash Deeps Six Video कोहली के दिए हुए बैट से आकाश दीप ने जड़े 2 छक्के विराट का रिएक्शन देखने लायक

Virat Kohli Reaction on Akash Deep Six (Source X)

Akash Deep’s Back to Back Six Video: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने कुछ ऐसा करनामा किया जिससे पूरे दर्शक और खुद टीम इंडिया हैरान हो गई। टीम इंडिया की पहली पारी में आठवें विकेट के बल्लेबाजी करने के लिए आकाश दीप उतरे। वह विराट कोहली के द्वारा गिफ्ट किया हुआ बल्ला लेकर बैटिंग करने आए थे।

इस बल्ले के साथ ही उन्होंने लगातार दो गेंद पर दो छक्के लगाए। उनका यह रौद्र अवतार देखकर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलियन डॉलर रिएक्शन दिया जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया। इस 2 गेंदों पर 2 छक्के का वीडियो और कोहली-रोहित का रिएक्शन देखिए।

देखें: Akash Deep का बैक टू बैक Six Video

आकाश दीप के सिक्स पर विराट कोहली का रिएक्शन 

भारत ने पहली पारी की घोषित

भारत ने चौथे दिन तेज बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। 34.4 ओवर में भारत ने यह स्कोर बनाया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की लीड 52 रन की हुई।

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 51 गेंद में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली।
रोहित शर्मा ने 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाए।
वहीं, शुभमन गिल ने 36 गेंद में 29 रन, ऋषभ पंत ने 11 गेंद में नौ रन, विराट कोहली ने 35 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए।
केएल राहुल ने 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाए।
रवींद्र जडेजा ने आठ रन, रविचंद्रन अश्विन ने एक रन और आकाश दीप ने 12 रन बनाए।
बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, हसन महमूद को एक विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...