Skip to main content

ताजा खबर

Ajinkya Rahane में नजर आ रहा है अलग तरह का जोश, मैदान से लेकर नेट्स तक उड़ा रहे हैं गेंदबाजों के होश

Ajinkya Rahane में नजर आ रहा है अलग तरह का जोश, मैदान से लेकर नेट्स तक उड़ा रहे हैं गेंदबाजों के होश

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड में जारी वनडे कप में Ajinkya Rahane अलग ही लय में नजर आ रहे हैं, जहां ये खिलाड़ी वाइट बॉल के खिलाफ दमदार पारियां खेलने में लगा है। ऐसे में Leicestershire टीम से खेलते हुए रहाणे का आत्मविश्वास अलग ही लेवल पर नजर आ रहा है, इस बीच वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं।

शॉ का भी बोल रहा है बल्ला

Ajinkya Rahane के अलावा इस वनडे कप में Prithvi Shaw भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां Northamptonshire से खेलते शॉ एक के बाद एक कमाल की पारियां खेल रहे हैं। इस दौरान शॉ ने लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे, साथ ही वो अपने शतक से भी चूक गए थे। वहीं रहाणे और शॉ के अलावा वेंकटेश अय्यर भी ये वनडे कप खेल रह हैं।

Ajinkya Rahane में आया अलग लेवल का कॉन्फिडेंस

*Ajinkya Rahane काउंटी वनडे कप में दिख रहे हैं अभी तक शानदार लय में।
*इस बीच बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी एक रील वीडियो की है पोस्ट।
*वीडियो में रहाणे नेट्स में कड़ा बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
*साथ ही इस दौरान ये खिलाड़ी नजर आया आत्मविश्वास से लबरेज भी।

ये रील वीडियो शेयर की है Ajinkya Rahane ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

एक नजर इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी पर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Leicestershire Foxes 🦊 (@leicsccc)

A post shared by Leicestershire Foxes 🦊 (@leicsccc)

IPL 2024 में फ्लॉप रहे थे रहाणे

साल 2023 में CSK टीम से खेलते हुए रहाणे ने IPL खेलते हुए अपना अलग ही रूप दिखाया था, जहां धोनी की कप्तानी में उन्होंने IPL 2023 में धाकड़ बल्लेबाजी की थी। लेकिन इस साल वो CSK टीम से वैसा प्रदर्शन करने में असफल रहे थे, जिसके बाद ये हो सकता है कि IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई टीम इस बल्लेबाज को रिलीज कर सकती है। वैसे रहाणे ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, तो आखिरी वनडे मैच उन्होंने साल 2018 में खेला था और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच उन्होंने साल 2016 में खेला था। साथ ही अब उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होती नजर नहीं आ रही है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...