Skip to main content

ताजा खबर

Ajinkya Rahane ने खटखटाया वापसी का दरवाजा, इंग्लैंड में जाकर खेली तूफानी पारी

Ajinkya Rahane ने खटखटाया वापसी का दरवाजा, इंग्लैंड में जाकर खेली तूफानी पारी

Ajinkya Rahane (Photo Source: X)

टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कई महीनों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। रहाणे इससे पहले IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। वहीं अब वो इंग्लैंड में लिस्ट ए क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। 24 जुलाई को नॉटिंघमशायर के खिलाफ 2024 इंग्लैंड वनडे कप के पहले मैच में 60 गेंदों में शानदार 71 रन बनाकर लीसेस्टरशायर को शानदार शुरुआत दी।

इस पारी के दौरान उन्होंने चौकों की झड़ी लगाई और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इस मैच में लीसेस्टरशायर टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 369 रन बनाए। इसमें अजिंक्य रहाणे का योगदान 71 रनों का था। उन्होंने 60 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.33 का था।

इस पारी के दौरान रहाणे ने लेफ्ट हैंड बल्लेबाज बनकर एक ऐसा शॉट लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। रहाणे ने अर्धशतक बनाने के बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर लियम पैटरसन के खिलाफ ये शॉट लगाया था।

काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं Ajinkya Rahane

बता दें कि अजिंक्य रहाणे इस समय भारत की किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। टी-20 और वनडे टीम से वे काफी समय पहले बाहर हो चुके थे और टेस्ट टीम से भी उनको पिछले साल बाहर कर दिया गया। रहाणे अब अपने करियर को बचाने में लगे हुए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए किसी भी फॉर्मेट में रहाणे की वापसी नजर नहीं आ रही है। अगर उनका डोमेस्टिक सीजन अच्छा जाता है तो फिर थोड़े बहुत चांस होंगे कि उनकी टेस्ट टीम में वापसी हो जाए।

रहाणे ने भारत के लिए अब तक 85 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 144 पारियों में 12 बार नाबाद रहते हुए कुल 5077 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 188 रन है। उनका औसत टेस्ट क्रिकेट में 38.46 का है। 12 शतक और 26 अर्धशतक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं। मार्च 2013 में टेस्ट डेब्यू करने वाले रहाणे जुलाई 2023 में आखिरी मुकाबला खेलने उतरे थे। इसके बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी नहीं हो पाई। फॉर्म के कारण उनको ड्रॉप किया गया था।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...