Skip to main content

ताजा खबर

Ajinkya Rahane तो इमोशनल हो गए भाई, ये सोशल मीडिया पोस्ट नहीं देखा क्या आपने उनका?

Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया में अब Ajinkya Rahane का चयन नहीं होता है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर नहीं हुआ और विदेश से लेकर देश में रहाणे अपना डंका बजाते रहते हैं। इसी कड़ी में रहाणे की कप्तानी में मुंबई टीम ने Irani Cup अपने नाम की है और उसके बाद उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर सुपर वायरल हो गया है।

टीम को जीत की आदत है Ajinkya Rahane की कप्तानी में

जी हां, जब भी किसी बड़े टूर्नामेंट में Ajinkya Rahane ने किसी भी टीम की कप्तानी की है, उसमें टीम की जीत ही हुई है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने हाल ही में Irani Cup अपने नाम की है, उससे पहले मुंबई टीम ने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी रहाणे  की कप्तानी में जीती थी। तो वेस्ट जोन ने Duleep Trophy भी रहाणे की कप्तानी में जीती थी और  इंडिया C ने जब देवधर ट्रॉफी जीती थी तो रहाणे इस टीम के कप्तान थे।

ये ट्रॉफी Ajinkya Rahane के लिए सबसे खास है

*मुंबई टीम के Irani Cup जीतने के बाद Ajinkya Rahane ने खास पोस्ट किया शेयर।
*जहां रहाणे ने Irani Cup के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की, साथ ही लिखा लंबा कैप्शन।
*कप्तान ने कैप्शन में लिखा-  घरेलू सीजन की शानदार शुरुआत, हर एक पर गर्व है
*इस मैच में Ajinkya Rahane ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ 97 रनों की पारी खेली थी।

 Irani Cup जीतने के बाद Ajinkya Rahane का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

Tanush Kotian ने किया कमाल का प्रदर्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Cricket Association (@mumbaicricassoc)

अजिंक्य रहाणे ने आखिरी इंटरनेशनल मैच कब खेला था?

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच 2023 में खेला था, जो टेस्ट मैच था और वो मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था। उसके बाद इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई है और अब भारतीय टीम में युवा खिलाड़ी अपनी जगह पक्की कर रहे हैं। ऐसे मे अब टेस्ट क्रिकेट में रहाणे की वापसी होती हुई नजर नहीं आ रही है, वैसे इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से टी20 और वनडे क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है।

আরো ताजा खबर

Mohammad Amir को मिली ब्रिटिश नागरिकता, IPL में खेलने का रास्ता हुआ साफ

Mohammad Amir gains UK citizenship (image via getty) 34 वर्षीय पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपनी ब्रिटिश पत्नी नरगिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। इससे...

IPL 2026, Match 67: SRH बनाम RCB मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, SRH vs RCB: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 67वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद 22 मई, शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल...

21 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के...

IPL 2026: KKR की 4 विकेट से रोमांचक जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, KKR vs MI: Stats Review (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मई को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 65वें मैच में मुंबई इंडियंस को चार...