Skip to main content

ताजा खबर

AGH vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर हेड कोच Jonathan Trott ने दिया बड़ा बयान

AGH vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर हेड कोच Jonathan Trott ने दिया बड़ा बयान

Jonathan Trott (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप में जारी सुपर 8 का आखिरी मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश (AGH vs BAN) के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच Arnos Vale Ground Kingstown सेंट विन्सेंट में होने जा रहा है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के नजरिए से अफगानिस्तान टीम के लिए यह मैच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अगर अफगानिस्तान इस मैच में बांग्लादेश को 81 रन से हराने में कमायाब रहती है, और उधर ऑस्ट्रेलिया vs भारत के खिलाफ 40 से ज्यादा रनों से जीत हासिल कर लेती है, तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। तो वहीं अफगान टीम के बांग्लादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम के हेड कोच जोनाथन ट्राॅट (Jonathan Trott) ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Jonathan Trott ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि अफगानिस्तान के बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले जोनाथन ट्राॅट ने प्री मैच काॅन्फ्रेंस में इंडिया टुडे के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि हमारी टीम के पास वह स्किल है, जो साझेदारी, प्लेटफाॅर्म और फिर उसमें तेजी लाने के लिए तुरंत काम कर सकता है।

मुझे नहीं लगता है कि पारी के अंत में हम इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर पाए है। हम वहां बहुत सारे रन नहीं बना पाए हैं, और यह एक ऐसी चीज है जिसपर हमें ज्यादा और बेहतर काम करने की जरूरत है।

ट्राॅट ने आगे कहा- जब आपके पास बल्लेबाजी में विकल्प मौजूद हैं, तो इस तरह के प्लेटफाॅर्म पर उन्हें इस्तेमाल करने की जरूरत है। इसलिए, बांग्लादेश के खिलाफ हमारा यह मैच काफी महत्वपूर्ण होगा कि हम इस मैच में किस तरह खेलने वाले हैं। हमारी लिए अच्छी बात है कि हम उस पिच पर और उस टीम के खिलाफ खेल रहे हैं, जिसके बारे में हमें थोड़ा-बहुत पता है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड रिकाॅर्ड टी20 में 5-4 का है। देखने लायक बात होगी कि क्या अफगानिस्तान अपनी इस लीड को बरकरार रख पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान पलट सकता है अपना फैसला – भारतीय लीजेंड की भविष्यवाणी

T20 World Cup 2026: ‘Pakistan may reverse their decision’ – Sunil Gavaskar (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि पाकिस्तान टीम रविवार को अपने बोर्ड...

T20 World Cup 2026: शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे Josh Hazlewood! रिहैब रखेंगे जारी

Josh Hazlewood (Photo Source: X) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों को एक और झटका लगा है, क्योंकि सीनियर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अपनी पुरानी...

2 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. बड़ी खबर! भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बायकाॅट करेगा पाकिस्तान 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले...

‘पाकिस्तान को T20 WC से बाहर करे ICC’: ‘बॉयकॉट’ फैसले के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ी की विस्फोटक टिप्पणी

T20 World Cup 2026: Pakistan to boycott India (image via X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बड़े घटनाक्रम में, पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की है कि टीम...